प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को शनिवार रात सांस लेने में तकलीफ और पेट फूलने की दिक्कत होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर लिया गया। नए संक्रमण व सेप्सिस की संभावना को देखते हुए एंटीबायोटिक्स और एंटीफंगल का उपचार शुरू कर दिया गया है। हालांकि सेहत नियंत्रण में है। जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार दोपहर पीजीआई पहुंचकर कल्याण सिंह से मिलकर स्वास्थ्य लाभ के बारे में बातचीत की। कल्याण ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। सीएम के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि कल्याण सिंह को सांस लेने और पेट मे तकलीफ होने पर की बात कही। उसके तुरन्त बाद उन्हें ऑक्सीजन थिरेपी दी गई। साथ ही पल्मोनरी मेडिसिन और पेट के डॉक्टरों ने तुरन्त सीसीएम वार्ड पहुंचे। जरूरी जांच जरायी और तत्काल उपचार शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें : VHP को रास नहीं आ रहे योगी सरकार के फैसले
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
