Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:कलाकार से रेप के आरोप में बाहुबली विधायक का पोता गिरफ्तार

UP News:कलाकार से रेप के आरोप में बाहुबली विधायक का पोता गिरफ्तार

प्रादेशिक डेस्क

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की ज्ञानपुर सीट से विधायक बाहुबली विजय मिश्रा के पोते को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन गैंगरेप में शामिल रहने का आरोप है। वाराणसी की एक कलाकार ने पिछले महीने विधायक समेत उनके पूरे कुनबे पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। पोते की गिरफ्तारी के बाद गोपीगंज कोतवाली में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। कलाकार की शिकायत पर गोपीगंज कोतवाली में धारा 376डी,342 ,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विजय मिश्रा को बीते दिनों मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। इसके पहले गोपीगंज थाने में चार अगस्त को गोपीगंज थाना क्षेत्र के धनापुर गांव निवासी विधायक के रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने विधायक, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली और बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ मकान कब्जा करने और अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। विधायक विजय मिश्रा को कुछ समय पहले मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। इन दिनों वह आगरा जेल में बंद हैं। अपनी गिरफ्तारी को लेकर विजय मिश्रा ने प्रदेश सरकार पर साजिश रचने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें : चोरी के आरोप में रेलवे कालोनी के प्रधानाचार्य समेत सात गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular