Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:करंट की चपेट में आकर तीन मजदूरों की गई जान

UP News:करंट की चपेट में आकर तीन मजदूरों की गई जान

बारात के साथ रोड लाइट लेकर चल रहे थे सभी मजदूर

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। काकोरी क्षेत्र के तेज किशन खेड़ा गांव में बुधवार देर रात शादी समारोह में हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे तीनों मजदूरों की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। तीनों बारात की अगुवानी के दौरान रोड लाइट सिर पर उठाकर चल रहे थे। इस बीच रोड लाइट के ऊपरी हिस्से की छतरी हाई-टेंशन लाइन से टकरा गई थी। इंस्पेक्टर काकोरी के मुताबिक हादसे में मृत मजदूरों की शिनाख्त जगदीश (50) निवासी गोंडा बाजार गोपीपुरवा बेनीगंज हरदोई, उसका साथी राजू (45) और बेनीगंज खेरवा कमालपुर के रहने वाले राजकुमार उर्फ कमल (32) के रूप में हुई। तेज किशन खेड़ा गांव निवासी बेचालाल लोधी की बेटी की शादी थी। बारात सरोजनी नगर क्षेत्र से आयी थी।
इंस्पेक्टर काकोरी के मुताबिक, बारात में अगुवानी उठने के दौरान बैंड के साथ मजदूर रोड लाइट सिर पर उठाकर चल रहे थे। इस बीच बारात में शामिल लोग डांस करते हुए आगे बढ़ रहे थें। तभी रोड लाइट के ऊपरी हिस्से में लगी छतरी हाई-टेंशन लाइन से टकरा गई। एकाएक तेज धमाका हुआ चिंगारियां उठने लगीं और रोड लाइट में करंट उतर आया। अगुवानी में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान गिरने से कई लोग चोटिल हो गए। लोगों ने आनन-फानन में बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। इसके बाद घायल चौकी मजदूरों को चौकी प्रभारी घुरघुरी तालाब पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से हालत गंभीर देख तीनों को ट्रामा लेकर पहुंचे। ट्रामा में इलाज के दौरान गुरुवार तड़के तीनों की मौत हो गई।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular