प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टाउनशिप बनाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से 50 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले पांच आरोपियों को विभूतिखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के संबंध करोड़ों रुपये हड़प कर फरार हुए शाइन सिटी के निदेशक राशिद और आसिफ नसीम से भी हैं। गिरोह में शामिल छह सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
क्वेडा नाम से बनाई थी आठ फर्म
एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक रायबरेली निवासी प्रदीप कुमार ने क्वेडा कम्पनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि कम्पनी निदेशकों ने प्रदीप से प्लाट देने के नाम पर दो लाख 30 हजार रुपये लिए थे। इसी तरह कई अन्य निवेशकों ने भी क्वेडा कम्पनी पर धोखाधड़ी करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। रियल एस्टेट कम्पनी में रेखा चंद्र मौर्य, रमा यादव, अनिल यादव, मीनाक्षी तिवारी, पूनम तिवारी, आनन्द मौर्य, रजनीश मौर्य और अरुणेश प्रताप सिंह शामिल थे। शुक्रवार को ठग रजनीश, आनन्द, बृजेश, संतोष और संजय को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि रजनीश मौर्य पहले शाइन सिटी से जुड़ा हुआ था। शाइन सिटी निदेशक राशिद और आसिफ नसीम ने टाउनशिप बनाने का झांसा देकर सैकड़ों निवेशकों से ठगी की थी। कम्पनी में रहने के दौरान उसे भी ठगी का तरीका पता चल गया। इस बीच राशिद और आसिफ के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस से बचने के लिए राशिद देश छोड़ कर भाग गया है। शाइन सिटी का राज खुलने के बाद रजनीश और उसके साथियों ने क्वेडा नाम से कई फर्म बना ली थीं। जिनमें क्वेडा एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड, क्वेडा डेवलपर्स, केडी जियोइंश्योरेंस, वेब एग्रीमेंट प्राइवेट लिमिटेड, केडीएल मेट्रो सिटी, रियल टाइम ग्रोथमल्टीट्रेड, क्वेडा बिजनेस सल्यूशन, क्वेडा कोटन और क्वेडा ग्रीन सिटी शामिल हैं। नई फर्म के जरिए वह लोग पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर प्लाटिंग करने का दावा कर निवेश कराते थे। एडीसीपी के मुताबिक गिरोह के छह निदेशक फरार हैं। जिन्हें पुलिस तलाश रही है।
यह भी पढें : तीन दिन पहली और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा पति
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
