संवाददाता
फिरोजाबाद। कोरोना के खौफ के बीच ऑक्सीजन की कमी भी मरीजों की मौत का मुख्य कारण बनती जा रही है। दो महिलाओं की ऑक्सीजन की कमी के चलते महिला अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा उपचार के दौरान ऑक्सीजन लेवर गिरने से सरकारी ट्रॉमा सेंटर में पांच मरीजों ने दम तोड़ दिया। दो कोविड हॉस्पिटलों में तीन संक्रमितों की मौत हो गई।
ऑक्सीजन की कमी के चलते महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत बिगड़ी। परिजनों ने बताया कि ऑक्सीजन लेवल कम होता गया। ऑक्सीजन के सिलेंडरों के खत्म होने पर दो सिलेंडरों से मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही थी। इसी बीच वार्ड में भर्ती छिबरामऊ की महिला अनीता ने दम तोड़ दिया। वहीं, आगरा की भर्ती महिला ऊषा दुबे की भी मौत हो गई। महिलाओं की महिला वार्ड में मौत के बाद हंगामा हो गया। इसके बाद चिकित्साकर्मियों को लगा कि मारपीट की घटना न हो जाए इसलिए तीमारदारों के गुस्से को लेकर भाग गए। काफी देर तक वार्ड में अफरा-तफरी मची रही। भर्ती मरीजों को दिक्कतें आईं तो तीमारदार इधर से उधर दौड़ते रहे। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, डा.अखिलेश यादव, व्यापारी नेता कौशल किशोर उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया। इसके बाद सीएमएस डा.आलोक कुमार को मामले की जानकारी दी। सीएमएस ने आकर ऑक्सीजन के सिलेंडरों को मंगाया और ऑक्सीजन लगवाई तब जाकर तीमारदारों का गुस्सा शांत हुआ। वहीं महिलाओं की मौत को लेकर उनके परिजनों को समझाया गया तब जाकर वे शव लेकर घर चले गए।
ऑक्सीजन के सिलेंडर आने पर लगने शुरू हुए उसी दौरान शिकोहाबाद की महिला वार्ड में भर्ती कमला देवी को दिक्कत आ गई। इसके बाद चिकित्साकर्मियों को बुलाकर परिजन लाए। किसी तरह ऑक्सीजन का लेवर बढ़ाया तब जाकर महिला को राहत मिलनी शुरू हुई। महिला वार्ड में भर्ती गंभीर महिला और पुरुष मरीजों को ऑक्सीजन की कमी के बीच दिक्कतें आईं। मरीज और उनके तीमारदार घबरा गए। हाथ के पंखों से हवा करके उनकी बेचेनी को कम करने की कोशिश होती रही। शिकोहाबाद का श्याम दो दिन से भर्ती है। उसने बताया कि वार्ड के बाथरूम में पानी नहीं। शौच के लिए जाने पर पता चला। जैसे-तैसे निकलकर आया। अब कोई नहीं जा पा रहा। सफाई नहीं हो रही। आखिर मरीज ठीक कैसे हो पाएगा। सोनाली निवासी सुहाग नगर को सांस लेने में दिक्कत आई। किसी तरह उसको परिजन महिला वार्ड में लेकर आए। यहां पर नेबोलाइजर से सिकाई के लिए कहा गया। सिकाई की मशीन नहीं होने पर परिवार के सदस्य खुद नेबोलाइजर लेकर आए तब जाकर सिपाई हो सकी। कोरोना संक्रमित एक मुस्लिम महिला का उपचार चल रहा था। उसको रविवार की रात में परेशानी हुई और मौत हो गई। मौत के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। टूंडला के एफएच मेडिकल कालेज में महिला समेत दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों कोरोना संक्रमित थे। इसमें एक महिला दुर्गा नगर की 57 साल की थी। वहीं एक वृद्ध ब्रज प्रेम वाटिका टूंडला का 67 साल का था। परिजनों को मौत के बाद शव दे दिया गया। सीएमएस डॉ. आलोक कुमार ने बताया, ऑक्सीजन की कमी को लगातार दूर कराया जा रहा है। मरीजों के उपचार में कोई कमी नहीं आने दी जा रही है। चिकित्साकर्मी लगातार काम में जुटे हैं। मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
