Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:एक ही परिवार की चार बहुएं बनी बीडीसी सदस्य

UP News:एक ही परिवार की चार बहुएं बनी बीडीसी सदस्य

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। यूपी पंचायत चुनाव में शाहजहांपुर जिले में एक परिवार ने जीत का नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां एक ही परिवार में चार-चार महिलाओं ने एक ही बार में जीत दर्ज की गई है। पंचायत चुनाव के रिजल्ट के बाद चारों महिलाओं को बीडीसी पद पर जीत मिली तो पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं था। एक ही घर में चार बहू क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनीं गईं, जिसमें तीन सगे भाई की पत्नी और एक चचेरे भाई की पत्नी हैं। एक ही परिवार से चार बहुओं की जीत एक रिकार्ड भी है। शाहजहांपुर जिले के सिंधौली बाजार वाले मैदान के मालिक ओमकार सिंह के घर में चार महिलाओं ने क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर नया रिकार्ड बनाया है, जिसमें ओमकार सिंह की पत्नी सुधा सिंह सिंधौली कस्बे से बीडीसी बनीं। उनके छोटे भाई निरंकार सिंह की पत्नी सुनीता सिंह जमुनिया गांव से बीडीसी जीतीं और सबसे छोटे भाई सुनील सिंह की पत्नी रितु सिंह रघुनाथपुर से बीडीसी का चुनाव जीतीं। चचेरे भाई श्याम बहादुर की पत्नी मंजू सिंह सिंधौली प्रथम से बीसीडी बनीं। एक ही घर में चार महिलाओं ने बीडीसी सदस्य पद पर कब्जा करके ब्लाक में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। एक ही घर में चार बीडीसी बनने के बाद ब्लॉक प्रमुख के पद की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। ओमकार सिंह भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रह चुके है। इस बार उनके घर से ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी होना भी तय माना जा रहा है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular