पांच हवाई अड्डों से अंतरराष्ट्रीय उड़ान वाला पहला प्रदेश बना यूपी
प्रादेशिक डेस्क
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश में सात नए रूटों पर हवाई सेवा की सौगात मिली है। गोरखपुर से लखनऊ तक बहुप्रतीक्षित विमान सेवा रविवार से शुरू हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी एलाइंस एयर की गोरखपुर-लखनऊ तक की पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पांच हवाई अड्डों से अंतरराष्ट्रीय सेवा देने वाला पहला प्रदेश बन रहा है।
विमान सेवा को हरी झंडी दिखाने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के विस्तार की आधारशिला रखी। सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से चार साल पहले महज एक फ्लाइट थी, अब 12 हो गई हैं। कहा कि रविवार को गोरखपुर के साथ ही प्रयागराज और आगरा से देश के पांच प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू हो रही है। दो नई उड़ानों की शुरुआत 29 मार्च से हो जाएगी। अब चप्पल पहनने वाले भी हवाई जहाज से यात्रा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हवाई जहाज से लखनऊ जाने में केवल 1500 रुपये लगेंगे और महज 55 मिनट में यात्रा पूरी हो जाएगी। कार से जाने में इससे अधिक खर्च लग जाता है। 700 रुपये तो रुपये तो टोल का ही लग जाता है। अब तो गोरखपुर से सात प्रमुख शहरों के लिए फ्लाइट उपलब्ध है और इसका आगे भी विस्तार होता रहेगा। उन्होंने कहा कि विगत चार सालों में प्रदेश में हवाई सेवा का तेजी से विस्तार हुआ है। उत्तर प्रदेश पांच हवाई अड्डों से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा देने वाला पहला प्रदेश बन रहा है। दो क्रियाशील हैं और तीन एक्टिव होने जा रहे हैं। कहा कि जहां भी यात्री मिलेंगे, वहां से उड़ान की सुविधा दी जाएगी। इसी कड़ी में ललितपुर, झांसी, सोनभद्र, श्रावस्ती, अलीगढ़ और मुरादाबाद में हवाई सेवा शुरू करने का कार्य चल रहा है। गोरखपुर में अप्रेन के विस्तारीकरण की भी स्वीकृति मिल गई है। मेरठ से दिल्ली रैपिड रेल का काम तेजी से जारी है। वाराणसी और प्रयागराज को लाइट मेट्रो रेल की सौगात मिलने जा रही है। पहले दिन 22 यात्रियों के साथ ही भाजपा व हिंदू युवा वाहिनी के 40 नेताओं समेत 62 यात्रियों ने गोरखपुर से लखनऊ की उड़ान भरी।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन व शहरी विकास राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास से गोरखपुर के साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश के हवाई अड्डों का विकास हुआ है। तेजी से उड़ानों और शहरों की कनेक्टीविटी बढ़ रही है। कहा कि गोरखपुर में जल्द ही विमानों की नाइट लैंडिंग सुविधा भी उपलब्ध होगी। आने वाले समय में गोराखपुर से 13 नहीं, 30 फ्लाइट की सुविधा होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड संक्रमण काल मे भी उड़ान के मामले में यहां का ग्रोथ रेट 98 फीसद रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जिसकी अपनी सिविल एविएशन पॉलिसी है। समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि चार साल पहले उत्तर प्रदेश से 28 शहरों के लिए ही हवाई सेवा थी। अब पूरे उत्तर प्रदेश से 88 शहरों के लिए उड़ान सुविधा उपलब्ध है। इसका पूरा श्रेय सीएम योगी आदित्यनाथ को जाता है। उत्तर प्रदेश से सात नए रूटों पर हवाई सेवा की सौगात मिली है। इनमें से पांच रूटों गोरखपुर से लखनऊ (एलायंस एयर-एयर इंडिया) की उड़ान के साथ ही प्रयागराज-भोपाल (इंडिगो), प्रयागराज-भुवनेश्वर (इंडिगो), आगरा- भोपाल व आगरा-बेंगलुरु की फ्लाइट सेवा 28 मार्च को शुरू हुई। 29 मार्च से आगरा-मुंबई और आगरा-अहमदाबाद की उड़ान प्रारम्भ हो जाएगी।

प्रयागराज से शुरू हुई दो शहरों के लिए उड़ानें
इस बीच रविवार को प्रयागराज से भुवनेश्वर और भोपाल के लिए भी हवाई यात्रा शुरू हो गई। इंडिगो एयरलाइंस ने भुवनेश्वर और भोपाल के लिए हवाई सेवा शुरू की। रविवार को भुवनेश्वर के लिए सुबह 10.30 और भोपाल के अपराह्न 11.20 पर पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। सांसद केशरी देवी पटेल और महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने फ्लाइट का उद्घाटन किया। भुवनेश्वर और भोपाल हवाई सेवा जुड़ने के बाद अब प्रयागराज 10 शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ गया है। सुबह 9.45 पर भुवनेश्वर की उड़ान प्रयागराज पहुंची और यहां महापौर और सांसद ने भुवनेश्वर से आए यात्रियो का स्वागत किया। भुवनेश्वर के लिए जाने वाली उड़ान की पहली यात्री श्वेता शुक्ला को बोर्डिंग पास महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने प्रदान किया। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री की उड़ान योजना के साथ ही प्रदेश के उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के प्रयास से लगातार हमारा शहर नए-नए शहरों से जुड़ रहा है। सांसद केशरी देवी पटेल ने नई फ्लाइट को प्रयागराज वासियों के लिए होली का तोहफा बताया। प्रयागराज से गई भुवनेश्वर की पहली फ्लाइट फुल रही और 78 यात्रियों ने सफर किया। भुवनेश्वर से जो फ्लाइट आई उसमें 70 यात्री सवार थे। भोपाल के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में सिर्फ 30 यात्री शामिल थे। भोपाल से पहली बार प्रयागराज आई फ्लाइट में 68 यात्रियों ने सफर किया। भोपाल-भुवनेश्वर के लिए शुरू हुई हवाई सेवा के लिए एयरपोर्ट प्रांगण में आकर्षक रंगोली बनाई गई थी। इस मौके पर एयरपोर्ट डायरेक्टर अंचल प्रकाश व इंडिगो एयरलाइंस के प्रभारी स्टेशन मैनेजर पीयूष मेहरोत्रा मौजूद रहे।
रविवार से प्रयागराज एयरपोर्ट से डीजीसीए द्वारा जारी समर शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट का संचालन किया गया। रविवार से सभी फ्लाइट का समय बदल गया। प्रयागराज से बंग्लूरू के लिए शाम 4.25, दिल्ली शाम 4.35 एवं 5.40, मुम्बई दोपहर 2.25, पुणे सुबह 11, गोरखपुर शाम 4, कोलकाता सुबह 10.30, रायपुर सुबह 8.35, बिलासपुर दोपहर 2.55, भोपाल अपराह्न 11.20 एवं भुवनेश्वर सुबह 7.50 बजे का समय समर शेड्यूल में निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही भोपाल, भुवनेश्वर, दिल्ली, मुम्बई, बंग्लौर, पुणे, गोरखपुर, बिलासपुर, कोलकाता, रायपुर के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?
मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
