प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तराखंड के चमोली जिले के तपोवन में आई जल प्रलय के बाद से उत्तर प्रदेश के कम से कम 53 लोग लापता हैं। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। इनमें खीरी जिले के 35, मेरठ के 10, सहारनपुर के चार और गोरखपुर के चार लोग शामिल हैं। खीरी के दो लोगों के मरने की भी खबर आ रही है लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। खीरी जिले से उत्तराखंड में पॉवर प्लांट में काम करने गए लोगों के परिजन उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सबके फोन बंद आ रहे हैं। सिंगाही कोतवाली क्षेत्र के इच्छानगर गांव के 15 लोगों का परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है। भैरमपुर गांव के आठ, सिंगाही कस्बे का एक, तिकुनिया के चार लोगों का भी परिवार से 30 घंटे बाद भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। सोमवार दोपहर सिंगाही थाना क्षेत्र से गए दो मजदूरों के आपदा में मारे जाने की सूचना आ रही थी लेकिन प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उधर मिर्जागंज गांव से गया युवक मुजीम आपदा के दौरान ऊंची जगह पर होने से बच गया। उसने दावा किया है कि निघासन इलाके के 50 से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं। एसपी विजय ढुल ने बताया कि अब तक 32 लोगों के परिवार वालों ने मजदूरों से संपर्क न होने की बात कही है। डीएम शैलेंद्र सिंह व एसपी विजय ढुल ने उन गांवों का दौरा किया, जहां के लोग लापता बताए गए थे।
यह भी पढें : हाथ-पैर बांधकर युवती को बोरे में भरकर जलाया
मेरठ जिले से नेटवर्किंग का काम करने गए 10 लोग और सहारनपुर के चार लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह 9.52 मिनट पर आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद से उनका पता नहीं चल पा रहा है। गोरखपुर जिले के भी चार युवक लापता हैं। ये वहां वेल्डिंग का कार्य करते हैं। रविवार से इन तीनों के मोबाइल पर बात नहीं हो पा रही है। जिस ओम मेटल कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं वहां भी इनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिजनों ने जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के जिम्मेदारों के साथ जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें अवगत कराया है। राहत की खबर यह है कि अमरोहा जिले के गजरौला के जो चार युवकों चमोली में फंसे थे, उनका परिवारों से संपर्क हो गया है। गांव तिगरी निवासी चारों युवक अब ऋषिकेश पहुंच चुके हैं। ये एक निजी कंपनी के टावर पर मेंटेनेंस का काम करते थे। चारों युवकों से संपर्क होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।
यह भी पढें : जानें कब बजट पेश करने जा रही योगी सरकार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
