Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:इलाहाबाद विवि 21 अप्रैल तक बंद, परीक्षाएं स्थगित

UP News:इलाहाबाद विवि 21 अप्रैल तक बंद, परीक्षाएं स्थगित

प्रादेशिक डेस्क

प्रयागराज। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इविवि एवं संघटक कॉलेजों को 21 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। इविवि की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। इस दौरान विवि के शिक्षक ऑनलाइन मोड से कक्षाओं का संचालन करते रहेंगे। सारे प्रशासनिक कार्य वर्क फ्रॉम होम होंगे। छात्रावासों को भी खाली करने का निर्देश दिया गया है।
इविवि के कई शिक्षकों एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के कोरोना पीड़ित होने एवं दो लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। ऑनलाइन बैठक में सभी संकाय के डीन, परीक्षा नियंत्रक, रजिस्ट्रार शामिल हुए। इस बैठक के बाद फैसला किया गया कि इविवि एवं सभी संघटक कॉलेज 21 अप्रैल तक बंद रहेंगे, इसके बाद की स्थिति देखने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। विवि एवं कॉलेजों की सभी परीक्षाएं जो ऑनलाइन मोड में हो रही हैं, उन्हें स्थगित कर दिया गया है। 21 अप्रैल तक कोई परीक्षा नहीं होगी। परीक्षा नियंत्रक की ओर से अगली परीक्षा तिथि इविवि की वेबसाइट उपलब्ध कराई जाएगी। कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि विवि एवं कॉलेजों के सभी शिक्षक अपने-अपने घरों से आनलाइन कक्षाएं लेते रहेंगे। सभी छात्रावासों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है। छात्रों को तत्काल अपने घरों को चले जाने के लिए कहा गया है। छात्रावास में रहने वाले छात्र यदि संक्रमित होते हैं तो इविवि प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। इविवि के सारे प्रशासनिक कार्य वर्क फ्रॉम होम मोड में ऑनलाइन संचालित होंगे। इविवि के रजिस्ट्रार की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि इविवि के सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि जल्द अपना टीकाकरण करवा लें।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular