यूपी बोर्ड के इस आदेश से कायासबाजी तेज
प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फैले कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं नहीं हो सकी हैं। स्टूडेंट्स के सामने परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि यूपी बोर्ड की वर्ष 2021 की परीक्षा की सभी तैयारियां पहले से पूरी की जा चुकी हैं। केंद्र सरकार जिस तारीख से परीक्षा कराए जाने के बारे में सुझाव देगी, यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराकर एक माह के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा। लेकिन, इस बीच यूपी बोर्ड के एक और आदेश ऊहापोह की स्थिति पैदा कर दी है। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने कक्षा 12 की फरवरी में हुई प्रीबोर्ड परीक्षा का रिकॉर्ड मांगा है। इंटरमीडिएट के सभी संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की कक्षा 11 की छमाही व वार्षिक परीक्षा का पूर्णांक व प्राप्तांक मांगा गया है। इसी तरह से कृषि भाग एक के परीक्षार्थियों का कक्षा 11 की छमाही के अंक मांगे गए हैं। बोर्ड सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से 28 मई की शाम तक वेबसाइट पर अंक अपलोड करने का निर्देश दिया है। इससे पहले जिलों से नवीं और हाईस्कूल में प्री बोर्ड व छमाही का रिकॉर्ड मांगा गया था। इस आदेश के बाद हाईस्कूल के साथ ही इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को भी प्रमोट करने के कयास लगने शुरू हो गए हैं। हालांकि बोर्ड या सरकार की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं कब होंगी, इसका निर्णय मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद होगा। साथ ही यह भी निर्णय होना है कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों की परीक्षाएं होनी है या केवल इंटरमीडिएट की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा कराने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी। केंद्र सरकार जिस तारीख से परीक्षा कराए जाने के बारे में सुझाव देगी, यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराकर एक माह के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा।
यूपी बोर्ड अब हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के साथ ही 9वीं व 11वीं की छमाही व वार्षिक परीक्षाओं के रिकॉर्ड भी संजोएगा। सचिव ने सभी कालेजों से कक्षा 12 की प्रीबोर्ड और 11 के छमाही व वार्षिक परीक्षा के अंक मांगे हैं। यह कार्य इसीलिए शुरू हुआ है कि ताकि हर वर्ष 9 से 12वीं तक के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जा सके और भविष्य में परीक्षा न हो पाने के आसार पर अचानक कॉलेजों से मांगना न पड़े। असल में, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने निर्णय लिया कि इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा नहीं होगी, परीक्षार्थी अगली कक्षा में प्रमोट होंगे। इंटर के संबंध में फैसला होना है। सीबीएसई व यूपी बोर्ड का पाठ्यक्रम लगभग समान है लेकिन, दोनों की परीक्षाओं की सूचना देने में अंतर है। सीबीएसई में मासिक टेस्ट के अलावा छमाही व वार्षिक परीक्षा का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन है। केंद्रीय बोर्ड छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के आधार पर हाईस्कूल में आसानी से प्रमोट कर सकता है। वहीं, यूपी बोर्ड में कक्षा 9 की अर्ध वार्षिक व वार्षिक परीक्षा का रिकॉर्ड बोर्ड मुख्यालय नहीं भेजा जाता था। इस बार प्री बोर्ड यानी हाईस्कूल व इंटर परीक्षा से पहले स्कूल स्तर की परीक्षा फरवरी में कराई गई। लेकिन, उसका रिकॉर्ड बोर्ड के पास नहीं था।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
