प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। बिजली उपभोक्ताओं को लेकर ऊर्जा मंत्री ने एक महत्वपूर्ण बात कही है। इसके चलते उपभोक्ताओं की कई परेशानियां खत्म हो जाएंगी। ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विद्युत उपभोक्ताओं से जुड़ी सभी सेवाओं को आनलाइन करें, जिससे किसी भी काम के लिए उपभोक्ताओं को विद्युत उपकेंद्र का चक्कर नहीं लगाना पड़े। विभाग के ऐप और पोर्टल पर अगले माह से मीटर बदलने, बिल सही कराने, लोड परिवर्तन, नाम व पते में सुधार, नामांतरण, श्रेणी परिवर्तन तथा स्थायी विच्छेदन के आवेदन भी ऑनलाइन स्वीकार किए जाएं। गुरुवार को समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि गलत बिल मिलने की शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें। नए कनेक्शन में भी गलत बिल आने की शिकायतें किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। अध्यक्ष यूपीपीसीएल को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सौभाग्य व अन्य योजनाओं में जारी किए गए कनेक्शन के सही बिल सही समय पर उपभोक्ता को मिलें। बिलिंग में गड़बड़ी पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय करें। शिकायतों पर एमडी, डायरेक्टर व अन्य अधिकारी उपभोक्ताओं का भी फीडबैक लें। उन्होंने कहा कि ट्रिपिंग की बहुत सी शिकायतें एक ही स्थानों से आ रही हैं। इनका सही और स्थाई समाधान किया जाए। ऐसे स्थानों को चिह्नित कर एमडी व सभी डायरेक्टर स्वयं फील्ड में जाकर निरीक्षण करें। नाइट पेट्रोलिंग कर आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करें।
यह भी पढ़ें : बालिका गृह से भागीं सभी 12 बालिकाएं बरामद, छह निलंबित
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
