प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। राज्य के सीतापुर जिले के थाना कमलापुर इलाके में शुक्रवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। तेज आंधी की वजह से शादी का पंडाल उखड़ गया और लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, इससे पाइप में करंट उतर आया और उसकी चपेट में आकर चार लोगों की झुलसकर मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है। डीएम और एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर झुलसे लोगों का हाल जाना और बेहतर इलाज के आदेश दिए हैं। दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। कमलापुर इलाके के हनुमानपुर निवासी राजेंद्र की बेटी की शादी बिसवां इलाके से तय हुई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार को शादी थी। बारात आई हुई थी। देर रात शादी की रस्में चल रही थी। बताते हैं कि इसी बीच तेज आंधी आ गई, जिसकी वजह से पंडाल उखड़ गया और उसमें लगा लोहे का पाइप ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इस दौरान तारों में करंट दौड़ रहा था। लोहे के पाइप में करंट उतर आया और इसकी चपेट में आकर सात लोग झुलस गए हैं।
घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। किसी तरह से लोगों को करंट से छुड़ाया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे लोगों को कसमंडा सीएचसी आई। एसओ कमलापुर ने बताया कि सभी लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात करीब 12 बजे जिला अस्पताल लाते समय झुलसे बिसवां इलाके के मोचकला निवासी मायाराम, इसरीपुरवा निवासी राधे (52), मानपुर के गोवर्धनपुर निवासी रामऔतार (38), कमलापुर के हनुमानपुर निवासी रामचन्द्र (40) की मौत हो गई। जबकि, लखनऊ के इटौंजा इलाके के भगौती पाल, मृतक मायाराम का भाई रामप्रताप, अटरिया इलाके के टिकौली निवासी अजय गम्भीर रूप से झुलसे हैं। एसओ कमलापुर के मुताबिक, घटना में सात लोग झुलसे थे। जिसमें से छह बाराती और एक जनाती है। झुलसे जनाती और तीन बरातियों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम एसपी ने अस्पताल में भर्ती झुलसे लोगों का हालचाल जाना और सीएमएस डॉक्टर अनिल कुमार अग्रवाल को सभी का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं वही इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है शादी की खुशियां माता में बदल गई है। कमलापुर से लेकर बिसवां तक कोहराम मचा हुआ है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
