प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। अक़ील फाउंडेशन को राजधानी के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित कार्यक्रम में अवध अवार्ड से सम्मानित किया गया। एक न्यूज़ चैनल की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में कोविड-19 के समय फाउण्डेशन द्वारा किये कामों को सराहा गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने संगठन के अध्यक्ष अक़ील सिद्दीक़ी को अवध अवार्ड देकर सम्मानित किया किया। बताते चलें कि अक़ील फाउंडेशन गोण्डा जिले के साथ-साथ लखनऊ और कानपुर जिलों में भी कार्य कर रहा है।
