Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News:अमेठी को मिली करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर कसा तंज

UP News:अमेठी को मिली करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर कसा तंज

संवाददाता

अमेठी। महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी को करोड़ों की सौगात दी। उन्होंने इस दौरान बिना नाम लिये अमेठी के पूर्व सांसद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। लखनऊ से सड़क मार्ग से परशदेपुर पहुंचीं स्मृति ने स्वर भारती विद्यालय में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनने वाली 6.46 करोड़ की 11 सड़कों व पुल का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह सब कार्य तभी संभव हो पा रहा जब यहां की जनता ने पीएम मोदी और सीएम योगी का साथ दिया।
इस दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि पहले यहां के सांसद सिर्फ चुनाव में वोट मांगने आते थे। इस कारण वर्षों से अपने सांसद के संपर्क से वंचित सलोन विधानसभा के लोगों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मुझे 2019 में सांसद बनाया। स्मृति ईरानी ने कहा कि साल 2014 में मुझे याद है जब मैं आपके मध्य में आई तो संघर्षों से भरा सलोन विधानसभा क्षेत्र त्राहिमाम कर रहा था। बहनों को सामर्थ बनाने का कोई साधन मिले। परिवारों को सिर ढकने के लिए छत मिले। नौजवानों को शिक्षा का साधन मिले और सलोन विधानसभा का नागरिक प्रगति के पद पर नई उम्मीदों के साथ देश के साथ और अमेठी जनपद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले। उसी श्रृंखला में आज जब आपके मध्य में आई हूं तो मुझे इस बात का गौरव होता है कि प्रधानमंत्री ने सलोन विधानसभा में डेढ़ साल में यहां की बहनों को जीवन में पहली बार 30 हजार 800 से ज़्यादा गैस सिलिंडर मुहैया कराया। स्मृति ईरानी ने कहा कि सलोन विधानसभा क्षेत्र और अमेठी लोकसभा क्षेत्र ने ऐसा समय देखा जब सांसद पांच साल में एक दफा वोट मांगते नजर आते थे। उसी सलोन विधानसभा क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व डीह ब्लाक में हमने प्रधानमंत्री की मन की बात बैठकर सुनी। तब पहली बार यहां की जनता को एक ऐसा चित्र देखने को मिला की सांसद, विधायक और जिले के अधिकारी खड़े थे और जनता सामने से अपना प्रस्ताव ला रही थी।

यह भी पढ़ें : इसलिए युवक ने एक ही मंडप में रचाई दो युवतियों से शादी!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular