प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और योगी सरकार के मंत्री आशुतोष टण्डन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद अखिलेश ने अपने आप को घर में आइसोलेट कर लिया है। कोरोना वायरस का संक्रमण सीएम योगी के दफ्तर तक पहुंच गया है। सीएमओ के कई अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर बताया, ’अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।’ आपको बता दें कि अखिलेश ने रविवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी से मुलाकात की थी जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मुलाकात के दौरान नरेंद्र गिरी ने अखिलेश को फूल माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया था। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जाँच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बताया, ’मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है। सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक, प्रमुख सचिव एसपी गोयल और सीएम के सचिव अमित सिंह संक्रमित हो गए हैं। सीएम आवास के भी दो कर्मचारियों के संक्रमित होने की बात कही जा रही है।’
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के नए केसों की संख्या 18,021 पर पहुंच गई जबकि 85 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मंगलवार को मिले रिकॉर्ड पाजिटिव केसों के बाद प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 95,980 पहुंच गई जिसमें से 49,163 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में अब ट्रूनेट मशीन के द्वारा कोविड-19 की टेस्टिंग की जाएगी। इसके लिए जिलों में 300 ट्रूनेट मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर तथा वाराणसी में कोविड संक्रमण को देखते हुए अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ये चारों जिले इस समय संवेदनशील हैं। लिहाजा मास्क का प्रयोग करें। यह समाज के प्रति जिम्मेदारी व सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन है। उन्होंने बताया कि मास्क सही तरीके से पहने, जब भी किसी से मिले या किसी से बात करे तो मास्क जरूर पहने रहे। यह भी बताया कि संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
