प्रादेशिक डेस्क
गोरखपुर। क्लोन की मदद से अंगूठे का निशान तैयार कर ग्राहक सेवा केन्द्र के माध्यम से करीब ढाई करोड़ रुपये की जालसाजी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अक्टूबर 2020 में गिरोह से जुड़े अधिवक्ता समेत आठ लोगों को 1500 क्लोन के निशान के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपित तभी से फरार चल रहा था। उसकी पहचान शाहपुर क्षेत्र के बिछिया, आरपीएफ कॉलोनी निवासी अजय निषाद के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर पुलिस ने क्लोन की मदद से अंगूठे का निशान तैयार कर ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से करीब ढाई करोड़ रुपये की जालसाजी करने वाले गिरोह का 24 अक्टूबर 2020 को भंडाफोड़ करते हुए अधिवक्ता समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपितों के पास से भारी मात्रा में क्लोन के निशान, 1500 से ज्यादा आधार कार्ड नंबर और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए थे।
यह भी पढें : सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
आरोपितों की पहचान पीएसी कैंप बिछिया निवासी कृष्ण नंदन पांडेय, पादरी बाजार निवासी जय शंकर यादव, शाहपुर के चरगांवा निवासी निवासी नरेंद्र रंजन खजनी के भगवानपुर निवासी अधिवक्ता सुधीर कुमार पासवान, खलीलाबाद निवासी मनोज कुमार यादव, कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के मुंडेरालाला निवासी निवासी सदानंद श्रीवास्तव, नंदानगर निवासी उपेंद्र सिंह और बिछिया निवासी लल्ला कुमार सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार आरोपित लल्ला सिंह ने फर्जी ग्राहक सेवा केंद्र खोल लिया था और फिर उसी आईडी का इस्तेमाल कर फ्रॉड किया जा रहा था। अधिवक्ता उपेंद्र रजिस्ट्री दफ्तर से नकल के माध्यम से अंगूठे का निशान और आधार कार्ड नंबर हासिल करते थे और फिर गैंग के लोग मिलकर ग्राहक सेवा केंद्र से रुपये फर्जी खातों में ट्रांसफर कर देते थे फिर एटीएम की मदद से उसे निकाल लेते थे। पुलिस ने गिरोह के पास से 775 फिंगरप्रिंट, चार बायोमैट्रिक डिवाइस, नौ विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड, 10 मोबाइल, 135 रजिस्ट्री पेपर, 1574 आधार कार्ड डाटा, एक लैपटॉप, दो चार पहिया वाहन, 44800 नगद, एक प्रिंटर और एक स्केनर बरामद किया था।
यह भी पढें : बेखौफ बदमाशों ने सपा नेता को मारी गोली
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
