UP News:जन्मदिन पर नेताजी खेत में हल चलाये और केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताए
सुल्तानपुर (हि.स.)। एक नेता अपने जन्मदिन को मनाने के लिए खेत मेंं दो बैलों की जोड़ी से हल चलाकर जन्मदिन मनाया। तो गांव के लोग की भीड़ देखने के लिए निकल पड़ी।
समाजवादी पार्टी के जिला सचिव राहुल उपाध्याय ने गुरुवार को अपने जन्मदिवस को बड़े ही अलग अंदाज मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिवस को किसानों को समर्पित करते हुए किसानों के साथ मनाया। सपा जिला सचिव ने किसानों के साथ मिलकर किसानों की कर्म भूमि यानी कि खेतों में हल चलाकर और उसके बाद हवन करके अपना जन्मदिवस मनाया।
राहुल उपाध्याय ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य के योगी सरकार को किसान विरोधी भी बताया। उन्होंने किसानों के साथ मिलकर मोदी-योगी सरकार की नीतियों को किसान के साथ धोखा बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने संसद में भारी विरोध के बाद जो किसान बिल पास हुआ है वो सिर्फ और सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए हुए है। इस बिल से गरीब किसान सिर्फ मजदूर बनकर रह जायेगा जबकि बिचौलियों और बड़े व्यापारियों के लिए बहार जैसा है। इससे ना ही किसान अपने फसल को सही दाम पर बेंच पाने में सफल होगा और न ही कोई मुनाफा पायेगा। मंडी पूरी तरह से व्यापारियों के मुट्ठी में होगा। किसान पहले से ज्यादा बेबस हो जाएगा। ये बिल को जल्दबाजी में और बिना विशेषज्ञों की राय के पास किया हुआ बिल मालूम पड़ता है।
सपा जिला सचिव ने अपने जन्मदिवस पर ये आह्वान किया कि वो किसानों के हक़ के लिए अपने नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरह लड़ते रहेंगे। इस सरकार की किसी भी किसान विरोधी योजनाओं को सफल नहीं होने देंगे। किसान के बीच जागरूकता फैलाएंगे कि वो इस मौजूदा सरकार के बहकावें में ना आये वो अपने हक़ की लड़ाई के लिए अपनी आवाज बुलंद रखे।