Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP Mews : लूट कर भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़, लुटेरा व...

UP Mews : लूट कर भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़, लुटेरा व हेड कॉन्स्टेबल घायल

गाजियाबाद(हि.स.)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सोमवार की रात एक युवक से लैपटॉप व मोबाइल फोन लूट कर भाग रहे बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश और हेड कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस व टूटा हुए मोबाइल फ़ोन बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)डॉ. इराज राजा ने मंगलवार की सुबह  बताया कि रात्रि में करीब 11बजे मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि मोटरसाइकिल पर जा रहे एक युवक से कुछ हथियारबंद बदमाशों ने लैपटॉप व दो मोबाइल लूट लिए और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग शुरू कर दी। बदमाशों का पीछा किया गया। बदमाश पुलिस को पीछा करते  देख कर कुशलिया गांव के जंगल में जाकर झाड़ियों में छिप गए। पीछा करते हुए पुलिस भी कुशालिया गांव के जंगल में पहुंच गई। इसी दौरान झाड़ी में छुपे एक बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमे एक बदमाश गुल्लू बोल उर्फ गुलफाम निवासी कुसलिया के पैर पर गोली गयी। इसके बाद वह नीचे गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया । गुलफाम की गोली से हेड कांस्टेबल राजपाल भी घायल हुए हैं। दोनों को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुलफाम के फरार साथियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular