Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : GST चोरी के खिलाफ छापेमारी पर बेमियादी रोक

UP : GST चोरी के खिलाफ छापेमारी पर बेमियादी रोक

व्यापारियों के आक्रोश को देखकर लिया गया निर्णय

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। राज्यकर विभाग द्वारा चलाये जा रहे जीएसटी चोरी के खिलाफ अभियान पर अनिश्चितकालीन रोक लगा दी गई गई। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। छापेमारी के खिलाफ व्यापारी आक्रोशित हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ शहर के कई इलाकों में व्यापारियों ने विरोध में दुकानें बंद कर दी हैं। राज्यकर आयुक्त मिनिस्ती एस. के निर्देश पर जीएसटी चोरी के खिलाफ अभियान चल रहा था। इस अभियान के छठे दिन भी सभी 71 जिलों में कई कारोबारियों के यहां छापा पड़ा और उनके लेनदेन की जांच की गई। 248 टीमों द्वारा एक साथ की गई कार्रवाई में बड़े पैमाने पर कर चोरी पकड़ी जा रही थी। इसी कड़ी में छठंे दिन भी 180 से अधिक व्यापारियों के यहां छापा डाल कर जांच-पड़ताल की गई। इसके पहले, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारने की कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। अधिकारियों ने छठे दिन छापों में जहां 19.05 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी, वहीं तमाम व्यापारियों से 1.37 करोड़ रुपये जुर्माना भी जमा कराया। छठे दिन माल आदि की जब्ती नहीं की गई।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular