प्रादेशिक डेस्क
गोरखपुर। सीएम योगी की फ्लीट में शनिवार को गोरखपुर में चूक होने पर एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। यह चूक उस समय हुई जब सीएम योगी गोरखपुर एयरपोर्ट पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करने के लिए जा रहे थे। फ्लीट में लापरवाही पर एसएसपी ने आठ पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए बताया शनिवार को गोरखपुर में सीएम योगी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। सीएम योगी गोरखपुर एयरपोर्ट पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करने जा रहे थे। एसएसपी ने बताया कि एयरपोर्ट गेट पर ड्यूटी में लगे आठ पुलिस कर्मियों ने उसी समय कुसम्ही से आने वाले वाहनों को गलत दिशा में मोड़ दिया, जिसकी वजह से वाहन फ्लीट के सामने आ गई। जिस वजह से सीएम योगी की फ्लीट को एयरपोर्ट गेट में प्रवेश करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ा। एसएसपी ने आठ पुलिसकर्मियों के काम में लापरवाही को मानते हुए इन्हें सस्पेंड कर दिया। एसएसपी ने जिन आठ पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया है उनमें निरीक्षक यदुनंदन यादव, उप निरीक्षक अजय कुमार राय, आरक्षी ब्रजेश कुमार यादव, सत्येन्द्र कुमार यादव, विवेक कुमार मिश्रा, सुजीत यादव, महिला आरक्षी अरुणिमा मिश्रा और किरन चौधरी का नाम शामिल है।
यह भी पढें : सपा गठबंधन से अलग होंगी दो पार्टी?
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
