Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ जाने...

UP 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ जाने को तैयार: शिवपाल

– शिवपाल ने ओवैसी को बताया धर्मनिरपेक्ष 
बाराबंकी (हि.स.)। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल यादव के नेतृत्व वाली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी से गठबन्धन कर सकती है| इस बात की पुष्टि आज स्वयं शिवपाल सिंह यादव ने की है। 
बाराबंकी में बुधवार को प्रसपा के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी के जिला महासचिव गामा यादव की बहन की शादी में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। 
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि वह तो पहले से ही कहते आये हैं कि सभी सामान विचारधारा वाले लोग एक होकर भाजपा को रोकें। सभी एक हो जाओ। उन्होंने कहा कि हम तो समान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन की बात आगे बढ़ा रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से गठबंधन पर शिवपाल बोले कि उनके प्रदेश अध्यक्ष प्रस्ताव लेकर आये थे और हम सभी धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ जाने को तैयार हैं। शिवपाल ने ओवैशी को धर्मनिरपेक्ष करार दिया।
इस दौरान शिवपाल ने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर निशाना साधा। कृषि कानूनों पर केंद्र की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसान सड़कों पर है और सरकार सुन नहीं रही जबकि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का और आन्दोलन करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यह कानून किसानों के हित में नहीं है बल्कि यह पूंजीपतियों के हित में हैं। सरकार को इस काले कानून को वापस लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular