Thursday, April 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : 100 दिन पर प्रदेश वासियों को योगी सरकार का बड़ा...

UP : 100 दिन पर प्रदेश वासियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा!

तीन महीने और बढ़ाई गई जरूरतमंदों को मुफ्त राशन की योजना

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर प्रदेश वासियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने मुफ्त राशन योजना को तीन महीने के लिए और आगे बढ़ा दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद राज्य के 15 करोड़ लोगों को और तीन महीने के लिए मुफ्त राशन मिलेगा। इससे पहले 26 मार्च को सरकार ने इस योजना को तीन महीने के लिए बढ़ाया जिसे तीन महीने के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है। सरकार ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने से पहले इसकी घोषणा की है। गौरतलब है कि यूपी वालों को अंत्योदय योजना के तहत योगी सरकार ने जून तक मुफ्त राशन देने का ऐलान किया था। इस योजना के तहत 35 किलो राशन दिया जाता है जिसमें गेहूं, चावल, चीनी, दाल और नमक इत्यादि शामिल है। इस योजना के अलावा यूपी में गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत भी फ्री राशन दिया जाता है। कोरोना काल के बाद से केंद्र सरकार ने भी मुफ्त राशन योजना शुरू की है। दरअसल कोरोना काल के बाद कई लोगों की नौकरी छूट गई और कई लोगों का रोजगार बर्बाद हो गया जिससे बड़ी संख्या में लोग राशन के लिए सरकार पर निर्भर हैं। यही वजह है कि सरकार राशन योजना को आगे बढ़ाती जा रही है।

यह भी पढें : पढें, SC में महाराष्ट्र संकट पर तीन घंटे से क्या बहस कर रहे वकील?

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular