Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUp राज्यपाल से मिले लायन्स क्लब ऑफ कानपुर गैन्जेज के पदाधिकारी एवं...

Up राज्यपाल से मिले लायन्स क्लब ऑफ कानपुर गैन्जेज के पदाधिकारी एवं मूक-बधिर बच्चे

लखनऊ (हि.स.)। जीवन में जिस प्रकार आंखों का महत्व है, उसी प्रकार यदि मानव मूक-बधिर है तो उसकी भी अवस्था अत्यन्त दयनीय है। लायन्स क्लब ऑफ कानपुर गैन्जेज ​का एक संकल्प के रूप में ‘मूक-बधिर मुक्त उत्तर प्रदेश 2030’ की शुरुआत एक सराहनीय कदम है। ये बात प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को लायन्स क्लब ऑफ कानपुर गैन्जेज के प्रतिनिधि मण्डल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट के दौरान कही। 

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा मूक-बधिर बच्चों के उत्थान एवं विकास के लिए जो प्रयास किये गये हैं, वह सराहनीय है। राज्यपाल ने संस्था के माध्यम से स्वस्थ हुए बच्चों से बात की तथा बच्चों को दुलार कर क्लब के सदस्यों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर लायन्स क्लब ऑफ कानपुर गैन्जेज के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लाॅयन टीकम चन्द सेठिया एवं क्लब के अन्य पदाधिकारी सहित मूक-बधिर बच्चे एवं उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular