नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 11 अप्रैल तक के लिए 8वीं क्लास तक के स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है। पहले यह फैसला 4 अप्रैल तक के लिए ही लागू था, लेकिन कोरोना के लगातार बढ़ते केसों के चलते स्कूल बंदी के फैसले को भी एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। यह फैसला निजी और सरकारी सभी स्कूलों पर लागू रहेगा। हालांकि इस दौरान परीक्षाएं कराने और ऑनलाइन क्लासेज चलाने की छूट रहेगी। उत्तर प्रदेश के अलावा देश के ऐसे कई राज्य हैं, जहां कोरोना के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है और स्कूलों को बंद करने का फैसला ही ठीक समझा गया है। राजधानी दिल्ली में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होने जा रहा है, लेकिन यह ऑनलाइन ही चलेगा। कोरोना के नए केसों के चलते 8वीं तक के स्कूलों को न खोलने का फैसला लिया गया है। हालांकि, दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन ने कहा है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्कूल नहीं खोलने का एक सही फैसला था, लेकिन यह कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए भी लागू होना चाहिए।
पंजाब में 10 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
उत्तर भारत में कोरोना की लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब में भी स्कूल और कॉलेजों को 10 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला हुआ है। इससे पहले 31 मार्च तक के लिए ही स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब इसे 10 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि राज्य में मई के मध्य तक, नए मामलों में कमी आने की उम्मीद है। ऐसे में सीएम अमरिंदर सिंह ने कोरोना के टेस्ट और वैक्सिनेशन को बढ़ाने का आदेश दिया है। पंजाब इस समय कोरोना वायरस की सबसे तेज दूसरी लहर वाले टॉप 6 राज्यों की सूची में शामिल है। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 15 अप्रैल तक 8वीं क्लास तक के स्कूलों पर बंद रखने का फैसला लिया है। इससे पहले मध्य प्रदेश में भी 31 मार्च तक का फैसला लिया था। इसके अलावा कक्षा 9वीं से 12वीं तक की क्लास 1 अप्रैल से शुरू हो गई हैं। हालांकि, ऑफलाइन क्लास के लिए पैरेंट्स की परमिशन जरूरी होगी।
गुजरात सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य के आठ नगरपालिका क्षेत्रों में स्थित स्कूलों को 10 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया है। इनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, जूनागढ़, भावनगर और राज्य राजधानी गांधीनगर शामिल है। हालांकि, कक्षा 9 और 11 के लिए स्कूलों को सीमित स्टाफ सदस्यों के साथ खोलने की छूट दी गई है। राजस्थान सरकार ने 8वीं, 9वीं और 11वीं क्लास की परीक्षाओं का ऐलान कर दिया है। पिछले दिनों सरकार ने 5वीं तक के स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया था। हालांकि अब एक बार फिर से नए अपडेट का इंतजार है। राजस्थान स्टेट एजुकेशन बोर्ड ने 8वीं, 9वीं और 11वीं क्लास की परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया है। 8वीं की परीक्षाएं 06 मई से, 9वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से और 11वीं क्लास की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होने वाली हैं। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को 22 मार्च से 31 मई के बीच बंद करने का आदेश दिया है। यहां 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान भी होना है। तमिलनाडु में भी विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, लेकिन इस दौरान स्कूलों पर जरूर पाबंदी है। सरकार ने 22 मार्च से अगले आदेश तक कक्षा 9, 10 और 11 के लिए स्कूलों को बंद करने का भी आदेश दिया है।
छत्तीसगढ़ में छात्रों को प्रमोट करने का फैसला
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 से 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है, जबकि राजधानी रायपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा अगली सूचना तक स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है। सीएम भूपेश बघेल ने 10 वीं और 12 वीं कक्षा में पढ़ने वालों को छोड़कर सभी कक्षाओं के छात्रों को बिना परीक्षा के अगली क्लास में प्रमोट करने का फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को छोड़कर अन्य सभी क्लासेज के छात्रों को प्रमोट करने का ऐलान किया है। इसके अलावा 15 अप्रैल तक स्कूलों-कॉलेजों व दूसरे शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। इससे पहले यह आदेश 4 अप्रैल तक के लिए लागू किया गया था।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?
मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
