प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज स्थित मिड लाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक में एसटीएफ व खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को छापेमारी की। मानकों के खिलाफ ब्लड बैंक के संचालन की शिकायत हुई थी। खून के अवैध कारोबार का भी आरोप था। टीम ने यहां 301 यूनिट खून बरामद किया। एसटीएफ ने सात लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। गुरुवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि ठाकुरगंज तहसीनगंज इलाके में मिडलाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक का संचालन हो रहा है। एसटीएफ और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शिकायत के बाद ब्लड बैंक में छापेमारी की। ब्लड बैंक में ढेरों गड़बड़ियां मिली है। मानकों के खिलाफ ब्लड बैंक का संचालन हो रहा था। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ड्रग इस्पेक्टर माधुरी सिंह ने बताया कि 301 यूनिट खून बरामद हुआ है। खून की गुणवत्ता का पता लगाने के लिए जांच कराई जा रही है। सभी यूनिट खून सीज कर दिया गया है। ब्लड बैंक के संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। उधर, छापेमारी के दौरान ब्लड बैंक में सात कर्मचारी पकड़े गए हैं। जिनमें से दो लोगों के नाम सामने आए हैं। एक लखनऊ निवासी असद और दूसरा कुशीनगर निवासी नौशाद है जो अवैध खून की सप्लाई करता था। सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अवैध खून के काले कारोबार में लिप्त सभी सातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। पूछताछ में पता चला है कि जयपुर के तुलसी ब्लड बैक के राहुल हांडा और चिरायु ब्लड बैंक के दीपांशु से ब्लड लिया जाता था। बुधवार को कार से 301 यूनिट आई थी। इसमें मिड लाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक को 122 यूनिट और नारायणी चैरिटेबल ब्लड बैंक कृष्णा नगर को 118 यूनिट दी गई थी। कार से 59 यूनिट ब्लड जब्त किया गया है। सात लोग गिरफ्तार हुए है। पांच यूनिट खून जांच के लिए भेजा गया।
यह भी पढें : सगी बड़ी बहन ने प्रेमी से कराया घिनौना कृत्य, फिर करवा दी हत्या
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
