Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : प्रशासनिक फेरबदल में तीन CDO समेत 22 अफसर हटे

UP : प्रशासनिक फेरबदल में तीन CDO समेत 22 अफसर हटे

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 11 आईएएस व 11 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई तैनाती दी है। अंबेडकरनगर, रामपुर, बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारी और फिरोजाबाद व सहारनपुर के नगर आयुक्त बदले गए हैं। प्रेम प्रकाश मीणा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंदौली से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा कानपुर नगर, प्रेरणा शर्मा नगर आयुक्त फिरोजाबाद से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, धनश्याम मीना सीडीओ अंबेडकरनगर से नगर आयुक्त फिरोजाबाद के पद पर भेजे गए हैं। सुधीर कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बांदा से सीडीओ अंबेडकरनगर, ज्ञानेंद्र सिंह नगर आयुक्त सहारनपुर से संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम शहरी बनाए गए हैं। गजल भारद्वाज सीडीओ रामपुर से नगर आयुक्त सहारनपुर, नंद किशोर कलाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वाराणसी से सीडीओ रामपुर, पूर्ण वोहरा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुशीनगर से सीडीओ बिजनौर बनाए गए हैं। महेंद्र प्रसाद सचिव विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर से अपर आयक्त मेरठ मंडल, अनिल कुमार सचिव नेडा व विशेष सचिव ऊर्जा विभाग से प्रबंध निदेशक उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लखनऊ, खेमपाल सिंह एडीएम नगर पूर्वी लखनऊ से अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक प्रशासन सहकारित बनाए गए हैं।
पीसीएस अधिकारियों में अमर पाल सिंह एडीएम (प्रशासन) लखनऊ से अपर आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा, देवेंद्र पाल सिंह एसडीएम मथुरा से सचिव खुर्जा विकास प्राधिकरण बुलंदशहर, नीलम उप आवास आयुक्त लखनऊ से सचिव नेडा, राजेश कुमार संयुक्त आयुक्त ग्राम विकास से अपर आयुक्त आगरा मंडल, प्रियंका एसडीएम भदोही स्थानांतरणाधीन एडीएम (न्यायिक) अंबेडकरनगर से एडीएम (न्यायिक) बुलंदशहर बनाई गई हैं। बृजेश कुमार त्रिपाठी एसडीएम लखनऊ से ट्रांसफर सिटी मजिस्ट्रेट झांसी किया गया तबादला रद्द करते हुए सहायक राज्य संपत्ति अधिकारी लखनऊ बनाया गया है। राजीव कुमार राय एसडीएम वाराणसी से सिटी मजिस्ट्रेट झांसी, अमित कुमार द्वितीय सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं से एडीएम (नगर पूर्वी) लखनऊ बनाए गए हैं। बृजेश कुमार सिंह एसडीएम शामली से सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं, शुभी काकन एसडीएम लखनऊ से उप आवास आयुक्त आवास विकास परिषद लखनऊ और कामता प्रसाद सिंह सीडीओ बिजनौर से विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग बनाए गए हैं।

यह भी पढें :  17 जिलों के कलेक्टर समेत 37 IAS बदले

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular