Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP पुलिस महानिदेशक ने छठ पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों...

UP पुलिस महानिदेशक ने छठ पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ (हि.स.)। छठ पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी ने सभी जनपदों के पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। 

श्री अवस्थी ने कहा कि 20 नवम्बर को छठ पर्व मनाया जाना है। इसके मद्देनजर कोविड-19 के दृष्टिगत जारी एसओपी गाइड लाइंस के क्रम में पुलिस ​व्यवस्था के निर्देश दिए है। 
इस पर्व पर नदियों, तालाबों व जलाशयों आदि पर उचित प्रकाश व्यवस्था एवं गोताखोरों की व्यवस्था की जाये। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत उचित पुलिस प्रबन्ध, यातायात, पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। महिला पुलिस कर्मियों की सादे वस्त्रों में भी ड्यूटी लगाई जाये। रेल एवं सड़क मार्ग से इस अवसर पर आवागमन के दृष्टिगत पूर्व से ही आवश्यक प्रबन्ध कर एक कार्य योजना बना ली जाये। सोशल मीडिया की राउंड द क्लाक मानिटरिंग की जाये।  
सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों जैसे ट्विटर, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि विभिन्न प्लेटफार्मो पर सर्तक दृष्टि रखी जाये। आपत्ति जनक पोस्ट,अफवाहों का सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये वैधानिक कार्रवाई की जाये और अफवाहों का खण्डन किया जाय। अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई अमल में लायी जाये। 

RELATED ARTICLES

Most Popular