लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बढ़े अपराध और कानून व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस आयुक्त ने 12 थानों में नये थानेदारों को तैनात किया है। इसके अलावा छह थानेदारों में फेरबदल किया है।
पुलिस आयुक्त ने जिन थानेदारों को तैनात किया है, इनमें पुलिस आयुक्त पीआरओ मनोज मिश्रा को नाका थाना की कमान सौंपी है। मीडिया सेल के प्रभारी संजय राय को तालकटोरा का थाना प्रभारी बनाया गया है। जेसीपी मुख्यालय कार्यालय में तैनात रहे थानेदार आलोक कुमार राय को गौतमपल्ली, डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस सेल के प्रभारी अशोक कुमार सरोज को मानकनगर, गोमतीनगर विस्तार थाना के अतिरिक्त निरीक्षक सुनील कुमार दुबे को ठाकुरगंज, विभूतिखंड के अतिरिक्त निरीक्षक बृजेश कुमार यादव को सआदतगंज, विकासनगर थाना के अतिरिक्त निरीक्षक पवन कुमार पटेल को कैंट भेजा गया है।
इनके अलावा सआदतगंज के अतिरिक्त निरीक्षक कुलदीप सिंह गौर को काकोरी, कैंट के अतिरिक्त निरीक्षक अपराध राजेश कुमार को पारा, अपराध शाखा से निरीक्षक पन्नेलाल यादव को अलीगंज, चिनहट थाना के अतिरिक्त निरीक्षक अपराध मो. अशरफ को नगराम और सुशांत गोल्फ सिटी थाना के अतिरिक्त निरीक्षक प्रशांत कुमार मिश्रा को गाजीपुर थाना प्रभारी की कुर्सी सौंपी गई है।
इसके अलावा गाजीपुर थाना प्रभारी गाजीपुर थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह को गोसाईंगंज, कैंट इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को सरोजनीनगर, बाजारखाला से विजयेंद्र सिंह को सुशांत गोल्फ सिटी, गौतमपल्ली से रवींद्र नाथ राय को इंदिरानगर, अलीगंज से फरीद अहमद को गुडंबा और तालकटोरा से धनंजय सिंह को बाजारखाला के प्रभारी के पद पर भेजा गया है।
Submitted By: Deepak Varun Edited By: Mohit Verma
UP पुलिस आयुक्त ने 12 नए थानेदारों को दी थाने की जिम्मेदारी, छह इधर से उधर
RELATED ARTICLES
