झांसी (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और सुचिता के साथ समपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लिए पुलिस कप्तान ने स्वयं कमान संभाल ली है। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बबीना थाना क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए उन्हें निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने की बात कही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. द्वारा, पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर हिमांशु गौरव की उपस्थिति में थाना बबीना क्षेत्रांतर्गत स्थित गांव बडौरा प्रथम में आगामी पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से ग्रामीणों के साथ मीटिंग की गयी। समस्त लोगों से वार्ता कर समस्याएं एवं शिकायतों के बारे में जानकारी की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों से आगामी पंचायत चुनाव सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने की अपील भी की गयी। उन्होंने लोगों को यह भी विश्वास दिलाया कि किसी भी कीमत पर अपराधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
UP पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने को पुलिस ने कसी कमर, ग्रामीणों से जानी समस्याएं
RELATED ARTICLES
