Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP पंचायत चुनाव लड़ने के लिए रचा था 30 लाख की लूट...

UP पंचायत चुनाव लड़ने के लिए रचा था 30 लाख की लूट का षड़यंत्र

– आठ आरोपियो से साढ़े 27 लाख रुपए,स्कोर्पियो,बाईक व तीन तमंचे बरामद

झांसी(हि.स.)। बरुआसागर क्षेत्र में गल्ला व्यापारी के कार चालक को गोली मारकर 30 लाख रूपये लूटने की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण पुलिस ने गुरूवार को कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पंचायत चुनाव लड़ने के लिए 30 लाख की लूट का षड़यंत्र रचा गया था। पुलिस ने लूटी गई रकम, असलहे, स्कॉर्पियो, मोटरसाइकिल के साथ 8 शातिर लुटेरों को भी गिरफ्तार किया है। 
16 जनवरी की शाम बरुआसागर थाना क्षेत्र में गल्ला व्यवसाई अतीत राय के कार चालक बाबूलाल कुशवाहा को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर लूट लिया था। बदमाश 30 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सिटी राजेश कुमार, सीओ टहरौली विवेक सिंह, एसओजी, सर्विलांस टीम पूरी घटना की पड़ताल में लग गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि पुलिस को 27 जनवरी की शाम जानकारी मिली कि अंजनी माता मंदिर के पास पुष्पेंद्र राय, जितेंद्र उर्फ जीतू राय, अशोक बरार, बाबूलाल कुशवाहा, राकेश राय, रामकुमार उर्फ कल्लू, साधना राय व सुमित्रा राय लूटी गई रकम का बंटवारा कर रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 27 लाख 50 हजार रूपये बरामद हुए।
ऐसे खुला राज पुलिस ने जब बाबूलाल कुशवाहा से पूछा कि तुम यहां कैसे ? तब बाबूलाल ने बताया कि जितेंद्र उर्फ जीतू राय को पैसों की आवश्यकता थी। वह पंचायत चुनाव लड़ना चाहता था। इसके बाद हम लोगों ने इस लूट के षड़यंत्र की योजना बनाई थी। यही नहीं बाबूलाल कुशवाहा ने अपनी सहमति से ही खुद को गोली लगवा कर लूट की घटना की पुलिस को जानकारी दी थी। जितेंद्र राय इस पूरी घटना का मास्टर माइंड है। घटना का खुलासा करने के लिए प्रभारी संजय गुप्ता, एसओजी प्रभारी आशीष मिश्रा, बरुआसागर प्रभारी सुनील कुमार, सुधीर पवार, महेश चंद्र विनोद कुमार की टीम ने कार्यवाही की है। पुलिस टीम को एसएसपी की तरफ से 25 हजार और आईजी रेंज की तरफ से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
पंचायत चुनाव लड़ने के लिए की थी लूटपीड़ित अतीत राय के पिता गल्ला व्यापारी महेश राय का भतीजा जीतू राय इस पूरे मामले का मास्टर माइंड है। जीतू राय ने ही इस लूट की घटना को अंजाम दिया था। ऐसे में एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटना का सफल खुलासा किया और रुपये बरामद कर लिए। पुलिस अब इन आरोपियों की हिस्ट्री खंगाल रही है। इसमें सामने आया है कि जीतेंद्र राय उर्फ जीतू और अशोक बरार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट जैसे मामले भी चल रहे हैं।
Submitted By: Edited By: Mohit Verma

RELATED ARTICLES

Most Popular