Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP पंचायत चुनाव में पति-पत्नी आमने-सामने

UP पंचायत चुनाव में पति-पत्नी आमने-सामने

  • मतदाता पड गए सोच में, आखिर वोट किसे दें
    गोरखपुर : उत्तरप्रदेश के गोरखपुर की एक ग्राम पंचायत में चुनावी समीकरण काफी रोचक हो चुके हैं। यहां पति-पत्नी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। परफार्मेंस ग्रांट के लिए चयनित विकास खंड भटहट की ग्राम पंचायत औरंगाबाद में मौजूदा प्रधान मांडवी देवी और उनके पति आमने-सामने हो गए हैं। पति-पत्नी के आमने-सामने आ जाने से लोग काफी अचंभित हैं। पहले आरक्षण सूची में औरंगाबाद गांव की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई थी। इसके चलते मौजूदा सरपंच ही मुकाबले से बाहर हो गई थी। पर, बाद में यह सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गई। इसके बाद मनचाहा चुनाव चिन्ह पाने की चाहत में पति और पत्नी दोनों ने पर्चा भर दिया। दोनों को इस बात का डर था कि कहीं अंतिम समय में चुनाव चिन्ह बदल न जाए। इस वजह से दोनों में से किसी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया और अब एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। औरंगाबाद गांव के लिए परफार्मेंस ग्रांट के तहत तीन करोड़ 48 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं । चरगांवा ब्लाक में एक महिला प्रत्याशी लापरवाही के चलते चुनाव से बाहर हो गई। इस महिला ने दो सेट में पर्चा खरीदा था, लेकिन एक ही सेट भरा। बाद में उन्होंने वह पर्चा भी वापस ले लिया और यह मानकर बैठी रही कि उसने दूसरा पर्चा भी भरा है। जब वो प्रतीक चिन्ह लेने ब्लाक पहुंचीं तो उन्हें गलती का एहसास हुआ। काफी देर तक वह रिटर्निंग आफिसर के सामने मिन्नतें करती रहीं लेकिन आरओ ने कुछ मदद कर पाने में असमर्थता जताई। पर्चा वापसी के दिन 150 से अधिक पर्चे वापस लिए गए, जिसके बाद तस्वीर साफ हो चुकी है। जिला पंचायत सदस्य पद के 68 वार्डों में करीब 869 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे कम चार प्रत्याशी वार्ड नंबर 38 में हैं तो सर्वाधिक 24 प्रत्याशी वार्ड संख्या 29 में हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular