Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP पंचायत चुनाव में अपना दल उतारेगी प्रत्याशी : पल्लवी

UP पंचायत चुनाव में अपना दल उतारेगी प्रत्याशी : पल्लवी

मीरजापुर (हि.स.)। पंचायत चुनाव में अपना दल प्रत्याशी उतारेगी और पार्टी के कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेंगे। अपना दल किसानों व कमेरा समाज को जगाने के लिए पदयात्रा कार्यक्रम चला रही है। 2200 किलोमीटर पदयात्रा के क्रम में पहुंची अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने गुरुवार को लालगंज स्थित सिंचाई डाक बंगला पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। 
पल्लवी पटेल ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल के मौत की सीबीआई जांच की मांग पर आज तक सुनवाई नहीं हुई। मीरजापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल छह साल से डॉ. सोनेलाल पटेल की मौत के कारण का पता नहीं करा पाईं। जबकि उन्हीं के नाम पर वे सत्ता में है। उन्होंने किसान आयोग बनाए जाने की जरूरत को फिर दोहराया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी समान विचारधारा वाली पार्टी से गठबंधन करने के लिए सहमति बना सकती है। अपना दल स्वयं मजबूत पार्टी है। डॉ. सोनेलाल पटेल की विचारधारा को लगातार आगे बढ़ाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता तन-मन-धन से लगे हुए हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश महासचिव राजवन सिंह, जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, छानबे विधानसभा अध्यक्ष मंगला पटेल, सीडी पटेल, मुन्नू पटेल, डा. मनोज पटेल, सर्वेश पटेल, विशाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular