Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP पंचायत चुनाव के लिए रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा,...

UP पंचायत चुनाव के लिए रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, विधानसभा की बैठकें शुरू

रायबरेली (हि.स.)। आसन्न पंचायत चुनाव को विधान सभा चुनाव का रिहर्सल मानते हुए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी। रविवार को ऊंचाहार में सम्पन्न विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में प्रबंधन पर जोर देते हुए सुसंगत तरीके से आम जन मानस में पार्टी की छवि व सरकार के कार्य को सकारात्मक ढंग से प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया है।
ऊंचाहार में वेदांत पब्लिक स्कूल में पार्टी की ऊंचाहार विधानसभा बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी श्री सुधाकर त्रिपाठी (अध्यक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) रहे। जिनका स्वागत अभिलाष चंद्र कौशल जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा रायबरेली ने किया। 
इस बैठक में ऊंचाहार विधानसभा के समस्त भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। आने वाले पंचायत चुनाव और मतदाता पुनरीक्षण के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि ने दिशा निर्देश दिए सभी बूथों पर कम से कम 50 नए वोटर बनाने हैं। सभी मंडल में कार्यालय की व्यवस्था करना है, जिससे सभी कार्यकर्ताओं को जो भी समस्या है उसका निदान करने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि कार्यकर्ताओं के सहारे आने वाला और चुनाव जीतने है। सभी समाज के लोगों को भाजपा से जोड़ना है और सभी मंडल मे एक प्रभारी अलग से नियुक्त किए गए हैं। 
बैठक में केंद्र व प्रदेश की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और योजनाओं के बारे में जानकारी को विस्तार देने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular