Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : नपुंसक बनाकर भीख मंगाने वाले किन्नरों की जब्त होगी संपत्ति

UP : नपुंसक बनाकर भीख मंगाने वाले किन्नरों की जब्त होगी संपत्ति

प्रादेशिक डेस्क

सीतापुर। लोगों को नपुंसक बनाकर भीख मंगाने के मामले में आरोपी किन्नरों की अपराध से कमाई गई संपत्ति जब्त होगी। इस मामले में आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। थाना रामपुर मथुरा के टिकठा के रहने वाले अरविंद कुमार उर्फ मोहिनी किन्नर का आरोप था कि गांधी नगर की रहने वाली काजल किन्नर और उसके साथी शन्नों किन्नर ने उसे फुसलाकर झांसे में लिया। उसका नाजुक अंग काट दिया। इसके बाद कई दिनों तक उससे भीख भी मंगवाई। अपनी जान बचाकर वह किसी तरह से भाग निकला। उसने कई जगह न्याय की गुहार लगाई लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक अक्टूबर 2021 में केस दर्ज किया था। जून 2022 में आरोपी किन्नर और उनके साथी शन्नों किन्नर, राहुल तिवारी को अपराध निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। पुलिस अब आरोपियों की अपराध से कमाई हुई संपत्ति का पता लगा रही है। इसे जल्द ही जब्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की माने तो करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसे जब्त किया जाना है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपराध से धन अर्जित करने के बाद इस संपत्ति को खरीदा था। सीओ सिधौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि संपत्ति को इसी माह में जब्त कर लिया जाएगा। मौजूदा समय में आरोपी और उसके साथी जेल में बंद हैं। काफी दिनों से उसकी संपत्ति का पता लगाया जा रहा था।

UP : नपुंसक बनाकर भीख मंगाने वाले किन्नरों की जब्त होगी संपत्ति

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular