Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP नगर विकास मंत्री ने काशी में चल रहे विकास कार्यो की...

UP नगर विकास मंत्री ने काशी में चल रहे विकास कार्यो की ली जानकारी

-रामनगर में सीवर लाइन सड़क के ऊपर होने की जानकारी पर चकित रह गये,सीवर लाइन हटाने का निर्देश

वाराणसी(हि.स.)। प्रदेश के नगर विकास एवं जनपद के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने बुधवार को सर्किट हाउस में वाराणसी में चल रही विकास कार्यो के प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने नगवां से गंगा में जाने वाले पानी को फरवरी के अंत तक व्यवस्थित तरीके से रोकने पर जोर दिया। 
रामनगर में सीवर लाइन सड़क के ऊपर होने की जानकारी पर चकित  मंत्री ने जांच कर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। साथ ही सीवर लाइन को हटवाने का निर्देश भी दिया। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बैठक में बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी चल रही है। 14वें वित्त आयोग के समस्त कार्य चालू हो गए हैं। नगर निगम सीमा में नए 89 गांव आए हैं। उनमें स्वच्छता कार्य शुरू हो गया है। उसके लिए वाहन खरीदने की कार्रवाई हो रही है। 
नगर आयुक्त ने बताया कि सेफ सिटी योजना में उन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें बाजारों में लगेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सीवर, पेयजल, गैप के कार्य तत्काल पूर्ण कर ले। जिससे पूरी योजना सही से कार्य करने लगे। उन्होंने कहा कि बनारस विशिष्टता प्राप्त जनपद है। यहां देश दुनिया के लोग आते हैं। यहां से देश दुनिया को संदेश जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बनारस में 26000 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि के विकास इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार सामाजिक सहायता कार्यों हेतु आ चुकी है और सतत विकास प्रक्रिया जारी है। 
काशी में विकास के कीर्तिमान स्थापित हुए। अध्यात्म, पौराणिकता के साथ शिक्षा, चिकित्सा, निर्यात व परिवहन में यह बनारस हब बन रहा है। इसके अच्छे परिणाम भी दिख रहे हैं। बैठक में महाशिवरात्रि, रविदास जयंती के दृष्टिगत शहर की पेयजल, लाइट,सड़क आदि इंफ्रास्ट्रक्चर को सही करने पर जोर दिया गया। बैठक में नगर निगम, जलनिगम, जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मंत्री ने बिंदुवार विस्तार से समीक्षा की। 
एमडी जलनिगम ने नगर में किये जा रहे सीवर, पेयजल के कार्यों का एक.एक कर प्रस्तुतीकरण किया। बैठक में राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, महापौर मृदुला जायसवाल, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular