मीरजापु (हि.स.)। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर अहरौरा थाना क्षेत्र के छातों गांव के पास स्थित खाई में दो अज्ञात युवकों का चादर में लिपटा हुआ अधजला शव पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया। जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है।
युवक के शरीर के कमर के नीचे का हिस्सा शेष बचा था, बाकी हिस्सा जल चुका था। दो शव मिलने की जानकारी मिलते ही एसपी, एडिशनल एसपी, सीओ एवं एसओ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की। शुक्रवार की दोपहर एक बजे छातों गांव में स्थित हाईवे पर लघुशंका करने रुके एक राहगीर को खाई में अधजला दो शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी के सहारे दोनों शव को खाई से बाहर निकलवाया और शव का पंचनामा भरकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि दो अज्ञात युवक का शव खाई में बरामद हुआ है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि लगभग पांच दिन पूर्व किसी अन्यत्र स्थान पर दोनों की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए शव को जलाकर खाई में फेंका गया है। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि दो अज्ञात युवक का शव खाई में मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी शिनाख्त करते हुए मामले की खुलासे के लिए एसओ को निर्देशित किया गया है।
Submitted By: Edited By: Vidyakant Mishra
UP दो अज्ञात युवकों का अधजला शव मिलने से हड़कम्प
RELATED ARTICLES
