प्रादेशिक डेस्क
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक थाने में भाजपा नेता की जबरदस्त पिटाई किए जाने की खबर है। पुलिस वाले भाजपा नेता को घर से उठाकर थाने ले आए। इसके बाद थानाध्यक्ष के सामने ही उनके कक्ष में कई पुलिस वालों ने पिटाई की। इस दौरान पुलिस वालों ने बेल्ट और जूतों से भी बीजेपी नेता की पिटाई की। करीब 90 मिनट तक बीजेपी नेता को पीटा गया। इस दौरान थानाध्यक्ष बता रहे थे कि किस अंग पर मारना है और सिपाही उसी अंग पर मार रहे थे। मामले की जानकारी अधिकारियों तक पहुंची तो जांच का आदेश दिया गया है। दो पुलिस वालों को लाइन हाजिर किया गया है। मामला मऊ जिले के मधुबन थाने का है। पुलिस की पिटाई का शिकार हुए मऊ के स्वर्ण व्यवसाई और मधुबन मंडल के भाजयुमो उपाध्यक्ष सौरव गुप्ता ने बताया कि 1 अक्टूबर की शाम किसी बात को लेकर उनका पुलिस से विवाद हो गया था। इसके बाद पुलिस वाल उसे घर से उठाकर मधुबन थाना परिसर से आए। वहां रात 11ः30 बजे थानाध्यक्ष के कक्ष में थानाध्यक्ष की उपस्थिति में दर्जनों पुलिसकर्मियों ने डेढ़ घंटे तक उनकी जबरदस्त पिटाई की। भाजयुमो नेता ने बताया कि चमड़े की बेल्ट के साथ हाथ, लात व जूतों से उन्हें पीटा गया। गुप्ता ने बताया कि थानाध्यक्ष खुद पुलिसकर्मियों को बता रहे थे कि शरीर पर किस-किस जगह पीटना है। भाजयुमो पदाधिकारी की पुलिस कर्मियों द्वारा पिटाई के मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि इस संबंध में शासन प्रशासन से इस वारदात में शामिल पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। भाजपा नेताओं के रुख के बाद अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच का आदेश दे दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मधुबन थाना क्षेत्र में सौरभ गुप्ता व पिंटू पांडेय नामक दो युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है। इस मामले में मधुबन थाने से संबंधित एक एसआई और एक पुलिस जवान को लाइन हाजिर कर मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढें : अखिलेश के फैसले को योगी ने पलटा, राज्यपाल ने दी मंजूरी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
