Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक्शन में बलिया एसपी

UP त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक्शन में बलिया एसपी

बलिया (हि.स.)। होली और पंचायत चुनाव को देखते हुए जनपद के पुलिस कप्तान एक्शन में हैं। रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने कई पुलिस चौकियों का निरीक्षण कर मातहतों को निर्देश दिए। एक सप्ताह बाद होली का पर्व मनाया जाएगा। इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का भी शंखनाद हो चुका है।

बता दें कि बिहार से सटे होने के कारण इस जिले को संवेदनशील माना जाता है। यही वजह है कि पुलिस कोई चूक नहीं होने देना चाहती। जहां थानों और चौकियों में शांति समितियों की बैठकों में दौर जारी है। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ ताडा ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर बांसडीह कोतवाली के चौकी सुल्तानपुर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मातहतों के साथ मीटिंग भी की।
इसके बाद एसपी ने चौकी क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बांसडीह के कार्यालय का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया। एसपी के अनुसार त्योहार और पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराना उनका उद्देश्य है। इसके लिए पुलिस लगातार सक्रिय रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular