प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। शासन ने मंगलवार को चार मंडलों अलीगढ़, अयोध्या, बस्ती और मीरजापुर के कमिश्नर बदल दिए हैं। अलीगढ़ के कमिश्नर गौरव दयाल को अयोध्या का कमिश्नर बनाया गया है। अयोध्या के कमिश्नर नवदीप रिणवा को अलीगढ़ में इसी पद पर तैनाती दी गई है। विंध्याचल मंडल, मीरजापुर के कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र को बस्ती का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी. को विंध्याचल मंडल, मीरजापुर के प्रभारी आयुक्त (कमिश्नर) की जिम्मेदारी मिली है। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के अपर प्रबंध निदेशक जगदीश को इसी कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं, विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा अखंड प्रताप सिंह को विशेष सचिव, गृह विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
