Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : तीन छात्रों की पोखरे में डूबने से मौत

UP : तीन छात्रों की पोखरे में डूबने से मौत

प्रादेशिक डेस्क

देवरिया। जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई एक दिल दहलाने वाली घटना में एक ही गांव के तीन छात्रों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव और परिवार में कोहराम छा गया। विवरण के अनुसार, सुरौली गांव निवासी पीयूष (10) पुत्र ओम प्रकाश कक्षा चार, प्रवीण विश्वकर्मा (9) पुत्र अमरेश कक्षा दो और दीन दयाल बरनवाल (14) पुत्र दिनेश कक्षा सात के छात्र थे। तीनों आज दोपहर में पवहारी महाराज के कुटी परिसर स्थित पोखरे में स्नान करने के लिए गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, तीनों पोखरे में स्नान कर रहे थे। इसमें से एक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख दोनों साथी पहुंचे और उसे बचाने लगे। इसी बीच तीन पोखरे के गहरे पानी चले गए और डूब गए। करीब आधे घंटे बाद तीनों का शव उतराने पर आसपास के लोगों ने देखा और शोर मचाया। इस पर परिजन पहुंचे और पोखरे के घाट पर पड़े कपड़ों के जरिए पहचान की। सभी को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा करके परिजनों को सौंप दिया है।

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular