भाजपा के पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने क्यों लगाया यह आरोप?
प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में ब्लॉक रामनगर के बीडीओ अमित त्रिपाठी के इस्तीफे मामले में भाजपा के पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने बड़ा खुलासा किया है। रामनगर विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने आरोप लगाया है कि बीडीओ का इस्तीफा जिलाधिकारी डॉक्टर आदर्श सिंह के उत्पीड़न की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि छह महीने पहले जब बीडीओ रामनगर अमित त्रिपाठी ने चार्ज संभाला था, तब ब्लॉक रामनगर जिले में 13वें नंबर पर था, लेकिन अमित त्रिपाठी ने अपनी मेहनत से उसे तीसरे नंबर पर पहुंचाया। इसके बाद भी केवल उत्पीड़न करने की वजह से डीएम ने बीडीओ का वहां से ट्रांसफर कर दिया। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी के मन में सवर्णों के प्रति गलत और उत्पीड़न की भावना है, जो काफी निंदनीय है। उधर, पूर्व विधायक का ऐसा बयान और सीएम योगी व डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को दिया शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शरद कुमार अवस्थी के अनुसार, जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह का व्यवहार जनता, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति काफी खराब है। गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में डीएम अपने प्रशासनिक तंत्र का गलत इस्तेमाल करके हमारे जैसे कार्यकर्ता को हराने का काम किया है। उन्होंने कहा, रामनगर विधानसभा में जो भी अधिकारी मात्र छह महीने पहले ही आए थे, उसमें तीनों बीडीओ भी शामिल थे। उन सभी को हटाने का काम डीएम ने किया है। फिर जब सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने रामनगर बीडीओ अमित त्रिपाठी का तबादला निरस्त करने के लिए उनसे कहा तो उन्होंने ट्रांसफर तो निरस्त कर दिया, किन्तु बीडीओ से चिढ़ गए और प्रताड़ित करने लगे।
पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी के अनुसार, डीएम के इस कार्रवाई से नाराज विधानसभा रामनगर के प्रधान संघ और सभी ब्लॉक प्रमुखों ने मेरे साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से मुलाकात की। एक पत्र के माध्यम से लिखा पढ़ी में डीएम की शिकायत की। इस पर उप मुख्यमंत्री ने डीएम से बीडीओ को हटाने का कारण पूछा। साथ ही सभी को उनकी पुरानी तैनाती पर वापस करने के लिए कहा। लेकिन डीएम ने न तो डीप्टी सीएम को कोई कारण बताया और न ही उनकी बात ही मानी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। शरद कुमार अवस्थी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि इन तमाम प्रकरणों की तुरंत जांच कराई जाए। साथ ही ऐसा भ्रष्ट अधिकारी जो तीन साल से ज्यादा समय तक एक ही जिले में जमा हुआ है, उसे तुरंत हटाया जाए। शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि डीएम लोगों को धमकी देते हैं कि जब तक मुख्यमंत्री के यहां प्रमुख सचिव के रूप में एसपी गोयल बैठे हैं, तब तक उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। डीएम का रवैया पूरे जनपद के लिए काफी गलत और निंदनीय है। पूर्व विधायक का कहना है कि जिलाधिकारी न तो मंत्री और भाजपा सांसद की बात सुनते हैं और न ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की। ऐसे अधिकारियों को जिले में क्यों रखा जाए?
यह भी पढें : अब स्कूलों में खेल जाएंगे गिल्ली डंडा, इक्कल-दुक्कल समेत ये 75 देशी खेल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
