Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : ड्रग्स विभाग की छापेमारी, दो करोड़ की दवाएं जब्त

UP : ड्रग्स विभाग की छापेमारी, दो करोड़ की दवाएं जब्त

प्रादेशिक डेस्क

गोरखपुर। ड्रग विभाग ने शनिवार की देर रात छापा मारकर संतकबीरनगर, गोरखपुर और बिहार बॉर्डर से अवैध तरीके से पश्चिम बंगाल ले जाई जा रही दो करोड़ रुपये कीमत की दवाएं पकड़ी हैं। इन दवाओं को छोड़ने के लिए रिश्वत के तौर पर भेजवाए गए 15 लाख रुपये भी ड्रग्स विभाग ने जब्त कर लिया है। ड्रग माफिया की एक गाड़ी जब्त करते हुए एक आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है। ड्रग्स विभाग वाराणसी के आयुक्त नरेश मोहन ने बताया कि बीती रात उनकी अगुवाई में एक साथ तीन जगह छापे मारे गए थे। संतकबीरनगर से फेंसेड्रिल सिरप, अल्प्राजोलम, कोडीन, ट्रामाडाल, लुबीजेसिक, पैंटोजेसिक की 900 पेटी दवाएं मिली हैं। इनमें से कुछ का इस्तेमाल नशे के रूप में होता है। सारी दवाएं आगरा से एक कंटेनर में लादकर भेजी गई थीं। इसी तरह गोरखपुर स्थित गीडा की एक फैक्ट्री से भी प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं। गीडा में बने एक गोदाम से भी दवाएं बरामद की गई हैं। आयुक्त ने बताया कि बिना ई बिल के ही एक ट्रक में लादकर दवाएं कोलकाता भेजी जा रही थीं। इसे बिहार राज्य की सीमा पर उत्तर प्रदेश में बने अंतिम टौल प्लाजा पर पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें : नवाबगंज की अपहृत शिक्षिका बरामद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular