Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यUP : झोपड़ी में लगी आग, चार बच्चों समेत महिला की मौत

UP : झोपड़ी में लगी आग, चार बच्चों समेत महिला की मौत

प्रादेशिक डेस्क

आजमगढ़। मंडल के मऊ जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक झोपड़ी में बीती रात आग लगने से 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में 4 बच्चे और एक महिला शामिल है। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद सभी सो रहे थे। अचानक फूस की झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आग लगने की सूचना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे।
घटना मंगलवार देर रात लगभग 10 बजे कोपागंज थाना के शाहपुर गांव की है। ग्रामीणों ने बताया की गुड्डी राजभर अपने तीन बच्चे अभिषेक (12), दिनेश (10), अंजेश (6) के साथ पिछले 5 साल से अपने मायके में रह रही थी। कुछ दिन पहले गुड्डी की बहन की बेटी चांदनी उम्र 14 वर्ष भी उनके साथ यहां रह रही थी। रात में खाना खाने के बाद सभी सो रहे थे। आग कैसे लगी यह कोई बता नहीं पा रहा है। आग इतनी तेज फैली की कोई बाहर नहीं निकल पाया।
ग्रामीणों ने अंदेशा जताते हुए बताया कि रात में पानी गर्म करने के लिए आग जलाई गई हो, हवा तेजी थी। हो सकता है कि चूल्हे की चिंगारी से पुआल की झोपड़ी में आग लग गई. हो। आग इतनी तेजी से फैली की कोई भी बाहर नहीं निकल पाया। सभी की जलकर मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular