Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को मिली धमकी

UP : ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को मिली धमकी

प्रादेशिक डेस्क

वाराणसी। जिला सत्र न्यायालय के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर को इस्लामिक आगाज मूवमेंट दिल्ली के पते से धमकी भरा पत्र भेजा गया है। जज ने इसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह और डीपीजी को दी है। पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे को जांच सौंपी है। बता दें कि न्यायमूर्ति रवि कुमार दिवाकर के आदेश पर ही ज्ञानवापी में सर्वे कमीशन की कार्यवाही की गई। बाद में शिवलिंग की आकृति मिलने पर वुजूखाने को सील कर दिया गया था। धमकी भरा पत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजा गया है। पत्र पर के. 16/19 बहादुर शाह जफर मार्ग नई दिल्ली का पता अंकित है। पत्र भेजने वाले का नाम कासिम अहमद सिद्दीकी लिखा है। उसने खुद को इस्लामिक आगाज मूवमेंट का अध्यक्ष बताया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन को संबोधित पत्र हाथ से हिंदी में लिखा है। उधर, धमकी भरा पत्र मिलने की जानकारी पर प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। छानबीन के लिए पत्र पुलिस ने ले लिया है। साथ ही दिल्ली की एजेंसियों से संपर्क कर जांच शुरू कर दी गई है। धमकी मिलने के बाद जज और उनकी मां की सुरक्षा में नौ पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। गनर और आवास पर गारद लगाये गये हैं। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की ओर से जज के आवास पर तीन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो गनर मुहैया कराये गये हैं। उधर लखनऊ स्थित आवास पर जज की मां को भी सुरक्षा प्रदान की गई है। लखनऊ कमिश्नरेट से दो पुलिसकर्मी आवास पर गारद के रूप में और दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी गनर के रूप में लगाई गई है।

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular