प्रादेशिक डेस्क
बस्ती। जिला कारागार में निरुद्ध 38 वर्षीय बंदी की मौत के मामले में जेल अधीक्षक डीके पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जेल प्रशासन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई बंदी के शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में चोट लगने से मौत की पुष्टि होने के बाद की गई है। मृत बंदी विजय सोनकर निवासी वार्ड नंबर चार हनुमानगढ़ी हर्रैया की पत्नी माया देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक विचाराधीन बंदी विजय को 30 मई 2022 को पुलिस ने एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके परिजनों का आरोप है कि 30 मई को पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई थी। इसके बाद स्मैक, गांजा व कट्टा-कारतूस के साथ गलत तरीके से गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेज दिया था।
आरोप लगाया कि जेल में बंदी रक्षकों की पिटाई के कारण उसके सिर, हाथ, चेहरे आदि शरीर के कई अंगों में गंभीर चोट लगी थी। रविवार को सुबह विजय सोनकर की हालत नाजुक होने पर जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया, जहां पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया था। उसकी मौत होने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाने लगे। उन लोगों ने एसपी से शिकायत कर प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की थी। उधर, जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय का कहना था कि विचाराधीन बंदी विजय सोनकर की शनिवार की रात तबीयत बिगड़ी थी। रात में उसे दवा दी गई थी। रविवार की सुबह जेल खुलने के वक्त करीब साढ़े पांच बजे विजय सोनकर की तबीयत फिर से बिगड़ने पर उसे त्वरित इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने सुबह छह बजकर पांच मिनट पर मृत घोषित कर दिया था। सीएमओ स्तर से गठित चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जेल प्रशासन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। यह चोट बंदी को कैसे आई, इसकी तफ्तीश की जा रही है। आरोप है कि जेल अधीक्षक की शह पर बंदी रक्षकों ने विजय सोनकर समेत कई बंदियों की पिटाई की थी, जिनमें विजय सोनकर की हालत बिगड़ गई। पिटाई करने वाले बंदियों और पर्यवेक्षण अधिकारियों को मुकदमे में शामिल किया जाएगा।
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
