Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : जुमे पर हंगामा करने वालों के घर चला बुलडोजर

UP : जुमे पर हंगामा करने वालों के घर चला बुलडोजर

प्रादेशिक डेस्क

सहारनपुर। जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में यूपी पुलिस एक्शन में आ गई है। सहारनपुर में पुलिस ने उपद्रवियों पर शिकंजा कसा है। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शनिवार को बताया कि सभी उपद्रवियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मुकदमा कायम होगा। इस बीच हिंसा एवं उपद्रव फैलाने वाले आरोपियों की संपत्ति को बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन ने बुलडोजर से कोतवाली देहात इलाके की राहत कालोनी निवासी मुजम्मिल पुत्र अस्मत और खाता खेड़ी गांव के रहने वाले अब्दुल वाकर पुत्र विलाल के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। तोमर ने बताया कि पुलिस ने हिंसा मामले में सहारनपुर नगर कोतवाली में करीब 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिनमें से 83 लोग नामजद थे। देवबंद में भी करीब 50-60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सहारनपुर देहात पुलिस ने तीन युवकों सादाब, साहिब और बिलाल को गांव शेखपुर कदीम में आज सुबह आपत्तिजनक और भडकाऊ पोस्टर चिपकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार चहल ने बताया कि तीन गिरफ्तार युवकों समेत छह युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनमें सिकंदर, अंजीम और शाहिल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 64 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें उपद्रव वाले सहारनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र में 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। वारदात के वक्त घंटाघर पर कमश्निर डा लोकेश एम, आईजी डा. प्रीत्द्रिर सिंह, डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर, एसपी सिटी राजेश कुमार आदि मौजूद थे और कई मुस्लिम पार्षदों ने बेकाबू भीड़ को समझाने बुझाने की कोशिश की। इसके बावजूद भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट और शहीद गंज के बाजारों में पूरी अराजकता फैलाई। जिससे व्यापारियों में डर और दहशत पैदा हो गई। इस दौरान धर्मगुरू और विभन्नि दलों के जनप्रतिनिधि स्थानीय लोगों और व्यापारियों से शांति कायम करने की लगातार अपील कर रहे हैं। पुलिस निरीक्षक नगर कोतवाली अशोक सोलंकी ने बताया कि इस मामले में उपद्रवियों के खिलाफ दंड विधान की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें सात मामले क्रिमिनल एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा 3/4 प्रोपर्टी डेमेज एक्ट के तहत भी दर्ज किये गये हैं। उपद्रव में कम से कम 300 लोग शामिल पाये गये। पुलिस महकमा लगातार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिये दबिश दे रहा है।
तोमर ने कहा कि इस उपद्रव के पीछे सुनियोजित साजिश या किसी संगठन की भूमिका होने सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। उपद्रवियों में ज्यादातर किशोर एवं युवक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सहारनपुर की जामा मस्जिद और देवबद की रसीदिया मस्जिद में अपनी जेबों से पोस्टर, बैनर, पंपलेट निकालकर हवा में लहराए और माहौल में उत्तेजना पैदा करने की कोशिश की। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। पूरे जिले में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट पर था। उन्होंने बताया कि प्रशासन अभी भी इस मामले में सतर्कता बरत रहा है। पुलिस की गश्त जारी है। उपद्रवियों पर नजर रखी जा रही है। खुफिया विभाग से भी इस दिशा में सक्रिय रहने के निर्देश गए है। तोमर ने कहा कि फिलहाल जिले की स्थिति शनिवार को स्थिति नियंत्रण में, शातिपूर्ण एवं सामान्य है।

यह भी पढें : सपा गठबंधन से अलग होंगी दो पार्टी?

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular