प्रादेशिक डेस्क
गोरखपुर। देवर-भाभी के किस्से तो आपने अनेक सुने होंगे, लेकिन गोरखपुर में जो मामला सामने आया है, उसने सभी को दंग कर दिया है। यहां एक महिला ने अपने पति को तलाक दिए बिना ही देवर से शादी कर ली। दरअसल महिला की शादी के कुछ दिन बाद कुछ ऐसा हुआ कि उसके देवर से संबंध बन गए। देवर ने भाभी से शादी का वायदा करके कई दिनों तक संबंध बनाए। बाद में शादी के लिए मना कर दिया था। इस पर महिला थाने पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई तो देवर ने भाभी संग शादी के लिए हामी भर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि महिला का पति मौजूद था। उसने अपने पति को तलाक भी नहीं दिया था। इन सबके बाद भी महिला ने देवर संग शादी कर ली। इसकी जानकारी होते ही सभी दंग से रह गए, लेकिन यह पूरा मामला पुलिस के सामने था। दोनों ने थाने में एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद देवर ने भाभी की मांग में सिंदूर भरकर पत्नी बनाया।
मामला गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र का है। यहां के सोनबरसा निवासी एक व्यवसाई के बड़े पुत्र की शादी पिपराइच थाना क्षेत्र के उनौला में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद लड़का शारीरिक रूप से विकलांग हो गया। काफी इलाज के बाद भी उसकी सेहत के कोई सुधार नहीं हुआ। इसी दौरान लड़के के छोटे भाई ने अपनी भाभी से खुद शादी करने का वायदा किया और शारीरिक संबंध बना लिया। उसके भाभी का कहना था कि पिछले डेढ़ साल से उसका देवर इस वायदे पर सम्बंध बना रहा था कि वह उससे शादी करेगा। कुछ माह पूर्व देवर ने भाभी के साथ शादी करने से इंकार कर दिया, जिसे लेकर कई बार दोनो पक्षों में पंचायत हुई लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। उसकी भाभी को अभी कोई बच्चा भी नहीं था। लड़की ने न्याय के लिए चौरीचौरा पुलिस से गुहार लगाई। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया और दोनो पक्षों को समझया। दोनों पक्षों में रजामंदी होने के बाद देवर ने भाभी के साथ थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में एक दूसरे को जयमाल डाला। इस अवसर पर सोनबरसा के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र प्रजापति समेत लड़के के पिता, लड़की के पिता व अन्य परिजन उपस्थित रहे।
यह भी पढें : जानें क्या है उत्तर भारत की सबसे बड़ी रसोई की खासियत?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
