Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : जब जांबाज मुर्गे की तेरहवीं में उमड़ी भारी भीड़

UP : जब जांबाज मुर्गे की तेरहवीं में उमड़ी भारी भीड़

बकरी के बच्चे को कुत्ते से बचाने में हुई थी हो गई थी मौत

प्रादेशिक डेस्क

प्रतापगढ़। जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित एक जांबाज मुर्गे की तेरहवीं में भारी भीड़ जुटी। मुर्गे के स्वामी पेशे से चिकित्सक ने उसके अंतिम संस्कार से लेकर सभी संस्कार भी किए। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बेहदौल कला गांव निवासी डॉ. सालिक राम सरोज अपना क्लीनिक चलाते हैं। घर पर उन्होंने बकरी व एक मुर्गा पाल रखा था। मुर्गे से पूरा परिवार इतना प्यार करने लगा कि उसका नाम लाली रख दिया। बीते सात जुलाई को एक कुत्ते ने डॉक्टर साहब की बकरी के बच्चे पर हमला बोल दिया। यह देख लाली उस कुत्ते से भिड़ गया। उसने बकरी के बच्चे को तो बचा लिया, लेकिन कुत्ते के हमले में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिणाम स्वरूप उसने भी दम तोड़ दिया। डाक्टर ने घर के पास ही उसका शव दफना दिया। यहां तक तो सब सामान्य था लेकिन जब उन्होंने रीति रिवाज के मुताबिक मुर्गे की तेरहवीं की घोषणा की तो लोग चौंक उठे। इसके बाद अंतिम संस्कार के कर्मकांड होने लगे। सिर मुंडाने से लेकर अन्य कर्मकांड पूरे विधि विधान से किए गए। आज सुबह से ही हलवाई तेरहवीं का भोजन तैयार करने में जुट गए। आसपास के करीब 600 लोग तेरहवीं में आमंत्रित किए गए थे। लोगों ने आकर बाकायदा खाना खाया।

यह भी पढें : स्कूलों को लेकर मुख्य सचिव का नया आदेश, जानें क्या बोले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular