Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : जज के अर्दली का रिश्वत लेने का अनोखा तरीका, निलंबित

UP : जज के अर्दली का रिश्वत लेने का अनोखा तरीका, निलंबित

कमर में पेटीएम का क्यूआर कोड लगा वकीलों से लेता था बख्शीश

प्रादेशिक डेस्क

प्रयागराज। कमर में पेटीएम का क्यूआर कोड स्कैनर लगाकर वकीलों से ऑनलाइन बख्शीश लेने वाले हाईकोर्ट जज के अर्दली (जमादार) को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेश बिंदल के आदेश पर निलंबित कर दिया गया। अर्दली की यह करतूत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद चीफ जस्टिस ने इसे गंभीरता से लिया और रजिस्ट्रार को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट कैंपस में वर्दी पर पेटीएम का वॉलेट लगाकर वकीलों से बख्शीश लेने वाले कोर्ट जमादार (अर्दली) राजेन्द्र कुमार को महानिबंधक ने निलंबित कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश ने वायरल फोटो को गंभीरता से लिया और कार्यवाही करने का आदेश दिया। जिस पर हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग निलंबन आदेश दिया है। निलंबन अवधि के दौरान राजेंद्र कुमार नजारत सेक्शन से संबद्ध रहेगा। कोर्ट की अनुमति के बिना अपना स्टेशन भी नहीं छोड़ सकेगा ।इस दौरान उसे निलंबन भत्तों का भुगतान होता रहेगा। आरोप है कि वह कोर्ट कैंपस में अपनी वर्दी पर पेटीएम का वैलेट लगाकर घूमता था।फुटकर न होने की दशा में उसी पर वकीलों से बख्शीश मांगता था। पेटीएम वॉलेट के जरिए वकीलों से ऑनलाइन टिप लेता था। यूपी में गुरुवार को प्रांतीय पुलिस सेवा के आठ पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को गाजियाबाद, प्रयागराज और आगरा में सहायक पुलिस आयुक्त के पदों पर तैनाती दी गई है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular