Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : छह विदेशी जासूस बन गए भारतीय नागरिक, पांच गिरफ्तार

UP : छह विदेशी जासूस बन गए भारतीय नागरिक, पांच गिरफ्तार

प्रादेशिक डेस्क

कानपुर। महानगर में सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सपा विधायक के प्रमाण पत्र पर बांग्लादेशी जासूस ने अपना व अपने परिवार का फर्जी आधार कार्ड बनवा खुद को भारतीय नागरिक दिखाया और छुपकर शहर में रह रहा था। मूलगंज पुलिस ने एडीसीपी मनीष सोनकर के नेतृत्व में इस बांग्लादेशी परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक लड़का गायब है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने इनके पास से विदेशी करंसी और भारतीय करंसी में 14.56 लाख रुपये बरामद किए हैं। मूलरूप से बांग्लादेश कुरला निवासी रिजवान मोहम्मद उसकी पत्नी हिना, ससुर खालिद, बेटी रूकसार, एक नाबालिग बेटे (17) को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस परिवार का एक बेटा मोहम्मद अदीब लापता है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि ऐसी सूचना थी कि विदेशी नागरिक कानपुर में छुपकर रह रहा है, जिसके बाद टीम को जांच के लिए लगाया गया। टीम ने जांच की तो इस परिवार के पास फर्जी आधार कार्ड, बांग्लादेशी और भारत के पासपोर्ट, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, विदेशी करंसी और भारतीय करंसी के 14.56 लाख रुपये बरामद किए गए। अधिकारी के मुताबिक यह परिवार यहां पर सन 2016 से छुपकर रह रहा है।
ज्वाइंट सीपी ने बताया कि विधायक इरफान सोलंकी ने दो बार और पार्षद मनु रहमान ने दो बार रिजवान मोहम्मद के लिए प्रमाण पत्र दिया था। जिसमें दोनों ने लिखा है कि वह इसे काफी समय से जानते हैं और यह यही का नागरिक है। इसी आधार पर उनका आधार कार्ड और फिर सभी दस्तावेज बन गए थे। पुलिस इस मामले में अब विधायक और पार्षद को भी आरोपी बना सकती है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आया कि डॉ. रिजवान ने भारत से बांग्लादेश ही नहीं अमेरिका, बैंकॉक समेत कई देशों की फर्जी पासपोर्ट से यात्रा की है। एनआईए, एटीएस, मिलिट्री इंटेलिजेंस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई है। इन सभी सुरक्षा एजेंसियों के अफसर अपने-अपने स्तर से पकड़े गए डॉ. रिजवान और उनके पूरे परिवार से पूछताछ में जुटी है। डॉ. रिजवान को भले ही पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद जेल भेजने की तैयारी कर ली है। इसके बाद भी एजेंसियों ने डॉ. रिजवान और उनके परिवार के विधायक इरफान से संबंध तलाशने शुरू कर दिए हैं। हालांकि अभी बहुत से सवाल हैं जिनकी तलाश एजेंसी के साथ पुलिस को भी करनी होगी। मसलन डॉ. इरफान कब से देश और कानपुर में रह रहे हैं? वे कानपुर में शादी के बाद से क्या कर रहे थे? फर्जी पासपोर्ट बनवाने में उनकी मदद किसने की? इसकी जानकारी किसको-किसको थी। ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक और उसके परिवार समेत पांच को गिरफ्तार किया गया है। कई बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। इनके खिलाफ मूलगंज थाने में धोखाधड़ी, फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाना, उनका प्रयोग करना, षड्यंत्र रचने और 14 विदेशी विषयक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनसे पूछताछ में जो तथ्य और आएंगे उसके आधार पर धारा बढ़ाई जाएगी।

UP : छह विदेशी जासूस बन गए भारतीय नागरिक, पांच गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular